इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन और मतपत्र
मतगणना आगरा-कानपुर रोड स्थित मंडी समिति में होगी। समय है सुबह आठ बजे। नगर निगम क्षेत्र में मतदान इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से हुए हैं। इसलिए मतगणना में अधिक समय नहीं लगना है। अन्य नगर पालिका परिषद और नगर पंचायतों में चुनाव मतपत्र से हुए हैं। इन्हें गिनने में समय लगता है। कोई मतपत्र निरस्त किया जाता है, तो उसे लेकर विवाद हो जाता है। मतगणना में लगाए गए कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया है कि किस तरह के वोट निरस्त करने हैं और विवाद की स्थिति में क्या करना है।