आगरा

मॉब लिंचिंग के विरोध में पैदल मार्च से पहले ही सपा राष्ट्रीय महासचिव गिरफ्तार, सपाइयों ने जमकर की नारेबाजी

पुलिस ने सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामजी लाल सुमन सहित कई नेता और कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया।
2 min read
• •
Updated: 26 Jul 2019, 2:36 PM IST
 Samajwadi party leader
Samajwadi party leader

आगरा। मॉब लिंचिंग के विरोध में समाजवादी पार्टी द्वारा प्रदर्शन की तैयारी थी। शुक्रवार को पैदल मार्च निकाला जाने वाला था, इस दौरान पुलिस ने सपाइयों को रोका, जिसके बाद नारेबाजी शुरू हो गई। पुलिस ने सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामजी लाल सुमन सहित कई नेता और कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया।

आवास के बाहर ही हुई गिरफ्तारी
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रामजी लाल सुमन के एमजी रोड स्थित आवास के बाहर सुबह से ही सपा कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटना शुरू हो गई। कलक्ट्रेट तक मॉब लिंचिंग के विरोध में पैदल मार्च निकालने की तैयारी हो रही थी। इस दौरान पुलिस वहां पहुंच गई। पुलिस को देख सपा कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी शुरू कर दी। पुलिस ने रामजीलाल सुमन के आवास को घेर लिया। इसके बाद सपा राष्ट्रीय महासचिव के साथ तमाम सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं की यहां से गिरफ्तारी हुई।

ये बोले राष्ट्रीय महासचिव
राष्ट्रीय महासचिव रामजीलाल सुमन ने कहा कि ये बहुत गंभीर मुद्दा है। सरकार का ध्यान आकर्षित किया है। ये जंगलराज है। चाहे किसी भी मुसलमान या दलित को पीट पीटकर मार डालो। ये जो प्रवृत्ति समाज में है, बहुत खतरनाक है और इस प्रवृत्ति के जो लोग हैं, उनका पोशक कहीं न कहीं आरएसएस है, बजरंगदल है, विश्व हिंदू परिषद है। इसके पीछे एक मानसिकता है। ये बहुत ही गंभीर मामला है। सरकार इस मामले में संवेदनशील नहीं है। न केवल प्रदेश में बल्कि पूरे देश में 80, 90 घटनाएं ऐसी हो चुकी हैं। अगर सरकार गंभीरता के साथ इसका संज्ञान लेती और जो गुनहगार थे उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करती, तो ऐसा करने वालों के लिए एक संदेश चला जाता, लेकिन सरकार मौन है।

Published on:
Also Read
View All
पति की मौत पर पत्नी बोली- अधिकारी प्रताड़ित करते थे, कहते थे तुम्हारी जिंदगी बर्बाद कर देंगे

‘भाजपा किसी की सगी नहीं’ MLC चुनाव में बवाल, सपा नेता ने BJP प्रत्याशियों पर आकाश अग्रवाल पर जानलेवा हमले का लगाया आरोप

UP MLC Election 2026: ‘पश्चिम बंगाल जैसी गुंडई यूपी में भी’, सपा प्रत्याशी बोले- 12 जिलों में आपातकाल से भी बदतर हालात’

ताजमहल की खूबसूरती के साथ भारतीय संस्कृति के रंग में रंगे विदेशी पर्यटक, बोलीं फ्रांस की अलेक्जेंड्रा- भारत में सुरक्षित महसूस हो रहा

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आवास पर प्रदर्शन के आरोपी कांग्रेस नेता रिहा, जेल से निकलते ही निकाला जुलूस, पुलिस से हुई तीखी नोकझोंक