आगरा

जानिए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अधिवेशन का पूरा कार्यक्रम

पांच अक्टूबर को आगरा में हो रहा है समाजवादी पार्टी का दसवां राष्ट्रीय अधिवेशन
2 min read
• •
Updated: 3 Oct 2017, 11:41 AM IST
samajwadi party
national convention 2017 program list

आगरा। आगरा में एक बार फिर से समाजवादी पार्टी अपना राष्ट्रीय अधिवेशन कर रही है। पांच अक्टूबर को होने वाले राष्ट्रीय अधिवेशन के लिए तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। वहीं समाजवादी पार्टी के दसवें राष्ट्रीय अधिवेशन के लिए आगरा में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों को पूरा कार्यक्रम दिया जा चुका है। आगरा में अखिलेश यादव कल आएंगे। वहीं पांच अक्टूबर को होने वाले कार्यक्रम की सूची जारी की गई है।

तारघर में होगा सम्मेलन
समजावादी पार्टी महानगर आगरा के मीडिया प्रभारी सौरभ गुप्ता ने बताया कि समाजवादी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी द्वारा निर्देश दिए गए है कि समाजवादी पार्टी का दसवां राष्ट्रीय सम्मेलन आगरा में पांच अक्टूबर 2017 को होगा। सम्मेलन स्थल तारघर का मैदान सदर बाजार, कैंट आगरा में होगा। प्रतिनिधि सम्मेलन की तैयारियां जोरशोर से चल रही हैं। सम्मेलन में उत्तर प्रदेश सहित 25 राज्यों के लगभग 15 हजार प्रतिनिधि भाग लेंगे। सम्मेलन में नए संविधान के तहत राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर पांच वर्ष के लिए निर्वाचन होगा।

अखिलेश यादव करेंगे झंडारोहण
पार्टी द्वारा दिए गए निर्देश में बताया गया है कि पांच अक्टूबर 2017 को प्रातः नौ बजे झण्डारोहण समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव करेंगे। सम्मेलन का उदघाटन भी राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा किया जाएगा। इसी दिन आर्थिक राजनीतिक प्रस्ताव पेश होगा, जिस पर प्रतिनिधि सम्मेलन में चर्चा होगी। आज की राजनीतिक स्थिति, केन्द्र सरकार की नीतियों तथा राष्ट्र के समक्ष अन्य ज्वलंत समस्याओं पर भी विचार होगा। सम्मेलन में 2019 के लोकसभा चुनाव की तैयारी पर भी विचार किया जाएगा।

अखिलेश पहुंचेगे कल
सम्मेलन के पूर्व चार अक्टूबर 2017 को राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक अपरान्ह होगी। सायं काल पांच बजे प्रेस कांफ्रेंस कोे राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव सम्बोधित करेंगे। सम्मेलन में भाग लेने के लिए अखिलेश यादव चार अक्टूबर 2017 को पूर्वान्ह 08ः30 बजे लखनऊ से आगरा के लिए प्रस्थान करेंगे। इस बीच रास्ते में जगह-जगह उनके स्वागत की तैयारियां की सूचना हैं।

Published on:
Also Read
View All
पति की मौत पर पत्नी बोली- अधिकारी प्रताड़ित करते थे, कहते थे तुम्हारी जिंदगी बर्बाद कर देंगे

‘भाजपा किसी की सगी नहीं’ MLC चुनाव में बवाल, सपा नेता ने BJP प्रत्याशियों पर आकाश अग्रवाल पर जानलेवा हमले का लगाया आरोप

UP MLC Election 2026: ‘पश्चिम बंगाल जैसी गुंडई यूपी में भी’, सपा प्रत्याशी बोले- 12 जिलों में आपातकाल से भी बदतर हालात’

ताजमहल की खूबसूरती के साथ भारतीय संस्कृति के रंग में रंगे विदेशी पर्यटक, बोलीं फ्रांस की अलेक्जेंड्रा- भारत में सुरक्षित महसूस हो रहा

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आवास पर प्रदर्शन के आरोपी कांग्रेस नेता रिहा, जेल से निकलते ही निकाला जुलूस, पुलिस से हुई तीखी नोकझोंक