आगरा

राष्ट्रीय अधिवेशन के बीच चर्चा में हैं शिवपाल

हर कोई जानना चाह रहा है कि शिवपाल सिंह अधिवेशन में आएंगे या नहीं। इस बारे में किसी भी नेता को कुछ भी पता नहीं है।
2 min read
• •
Updated: 4 Oct 2017, 8:00 PM IST
शिवपाल मुलायम सिंह
शिवपाल मुलायम सिंह

आगरा। समाजवादी पार्टी की आज हो रही राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक और पांच अक्टूबर, 2017 को होने वाले राष्ट्रीय अधिवेशन के बीच चर्चा में हैं तो शिवपाल सिंह यादव। हर कोई जानना चाह रहा है कि शिवपाल सिंह अधिवेशन में आएंगे या नहीं। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता यह मानकर चल रहे हैं कि संरक्षक के रूप में मुलायम सिंह यादव का आना पक्का है।

क्या होगा शिवपाल का रुख

समाजवादी पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक होटल रेडिसन ब्ल्यू में हो रही है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्य़क्ष होने के नाते अखिलेश यादव ही बैठक की अध्यक्षता कर रहे हैं। होटल परिसर में समाजवादी पार्टी के नेताओं का जमावड़ा है। एकदूसरे के हालचाल ले रहे हैं। साथ ही यह जानना चाहते हैं कि शिवपाल का क्या रुख है। नेताओं के लिए यह राहतभरी खबर है कि मुलायम सिंह यादव स्वयं सुलह के लिए आगे आए हैं। शिवपाल सिंह ने अखिलेश यादव को फोन पर बधाई भी दी है। इसके बाद भी यह पक्का नहीं है कि शिवपाल सिंह आएंगे या नहीं।

संशय बरकरार

समाजवादी पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारिणी स्थल होटल रेडिसन ब्ल्यू में पत्रिका ने कई नेताओं को टटोला। यह जानना चाहा कि शिवपाल सिंह पार्टी के राष्ट्रीय अधिवेशन में आ रहे हैं या नहीं? किसी ने भी इस बार में मुंह नहीं खोला। सब मुस्कराकर रह गए। शिवपाल के बारे में सबको संशय है। नेतागण यह भी जानते हैं कि यह परिवार का मामला है। किसी भी टिप्पणी का विपरीत अर्थ लगाया जा सकता है। इसलिए चुप रहने में ही भलाई है। पार्टी का राष्ट्रीय अधिवेशन माल रोड स्थित तारघर मैदान पर होगा।

अहमद हसन ने क्या कहा

इस बीच समाजवादी पार्टी के दसबें राष्ट्रीय अधिवेशन में भाग लेने बुधवार को आगरा पहुंचे नेता विधानमंडल दल अहमद हसन ने पूछे जाने पर कहा कि नेताजी (मुलायम सिंह यादव) पार्टी के साथ हैं। शिवपाल के संबंध में उन्होंने कोई टिप्पणी नहीं की। इससे लग रहा है कि मुलायम सिंह यादव राष्ट्रीय अधिवेशन में भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि आगरा में होने वाला पार्टी का अधिवेशन देश की राजनीति में बड़ा बदलाव लेकर आएगा। इस अधिवेशन के दौरान धर्मनिरपेक्ष ताकतों से लड़ने की रूपरेखा भी तैयार की जाएगी । आगरा- लखनऊ एक्सप्रेस होते हुए आगरा पहुंचे अहमद हसन का सपाइयों ने इनर रिंग रोड पर जोरदार स्वागत किया।

Published on:
Also Read
View All
पति की मौत पर पत्नी बोली- अधिकारी प्रताड़ित करते थे, कहते थे तुम्हारी जिंदगी बर्बाद कर देंगे

‘भाजपा किसी की सगी नहीं’ MLC चुनाव में बवाल, सपा नेता ने BJP प्रत्याशियों पर आकाश अग्रवाल पर जानलेवा हमले का लगाया आरोप

UP MLC Election 2026: ‘पश्चिम बंगाल जैसी गुंडई यूपी में भी’, सपा प्रत्याशी बोले- 12 जिलों में आपातकाल से भी बदतर हालात’

ताजमहल की खूबसूरती के साथ भारतीय संस्कृति के रंग में रंगे विदेशी पर्यटक, बोलीं फ्रांस की अलेक्जेंड्रा- भारत में सुरक्षित महसूस हो रहा

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आवास पर प्रदर्शन के आरोपी कांग्रेस नेता रिहा, जेल से निकलते ही निकाला जुलूस, पुलिस से हुई तीखी नोकझोंक