आगरा। समाजवादी पार्टी के आगरा में पांच अक्टूबर को होने जा रहे राष्ट्रीय अधिवेशन के लिए तैयारियां जोर शोर से चल रही हैं। यह आयोजन सपाइयों के लिए कितना खास है, इसका अंदाजा महज इस बात से लगाया जा सकता है, कि आगरा का माल रोड सपा के झंडे और होर्डिंग्स से अटा पड़ा है। नजारा कुछ ऐसा है कि माल रोड आज से ही सैफई जैसा नजर आ रहा है। विरोधियों में भी ये चर्चा है, कि सत्ता में नहीं हैं,उसके बाद भी इतना जोरदारी से आयोजन किया जा रहा है।