आगरा

समाजवादी पार्टी में मच गई भगदड़, पूर्व ब्लॉक प्रमुख सहित इन प्रधानों ने दिया सपा से इस्तीफा, सेक्युलर मोर्चा किया ज्वाइन

पूर्व ब्लॉक प्रमुख सहित दर्जनभर से अधिक ग्राम प्रधानों ने शिवपाल यादव से मुलाकात कर समाजवादी सेक्युलर मोर्चा की सदस्यता ग्रहण की।

less than 1 minute read
Oct 20, 2018
Samajwadi Party

आगरा। समाजवादी पार्टी में भगदड़ मची हुई है। आज पूर्व ब्लॉक प्रमुख सहित दर्जनभर से अधिक ग्राम प्रधानों ने शिवपाल यादव से मुलाकात कर समाजवादी सेक्युलर मोर्चा की सदस्यता ग्रहण की। इतनी बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ताओं के पार्टी से अलग होने से सपा नेताओं के होश उड़े हुये हैं।

ये भी पढ़ें - अखिलेश यादव का दरक रहा किला और शिवपाल यादव की लगातार बढ़ रही ताकत, कारण जानकर रह जाएंगे हैरान...

ये नेता हुए समाजवादी सेक्युलर मोर्चे में शामिल
सैफई में समाजवादी सेक्युलर मोर्चा के जिलाध्यक्ष यशपाल राणा एवं वरिष्ठ नेता धारा सिंह यादव, रिंकू यादव, डीपी यादव के नेतृत्व में सैकड़ों समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने समाजवादी पार्टी छोड़कर समाजवादी सेक्युलर मोर्चा की सदस्यता ग्रहण की, जिसमें बरोली अहीर ब्लॉक के पूर्व ब्लॉक प्रमुख थान सिंह यादव, गजराज सिंह यादव, सतेंद्र यादव पूर्व प्रधान करमना, राधेश्याम यादव प्रधान करमना, बहादुर सिंह यादव पूर्व प्रधान वगदा, रनवीर सिंह प्रधान सरवत पुर, राजेंद्र यादव प्रधान कुआखेड़ा, छोटेलाल पूर्व प्रधान महुआखेड़ा, बाबूलाल मदरा, कप्तान सिंह मदरा, अवधेश शास्त्री, डोरी लाल बुडाना, अवधेश यादव, शीलू यादव, चौधरी रनवीर सिंह पूर्व जिलाध्यक्ष सैनिक प्रकोष्ठ सपा, भूपेंद्र रावत पूर्व उपाध्यक्ष सपा, रामसेवक प्रधान नोवरी, ओमकार सिंह, द्वारिका प्रसाद समोगर, अरुण यादव, संजय शर्मा, इंद्रेश शर्मा, प्रेम सिंह, राजवीर सिंह आदि लोगों ने सेक्युलर मोर्चा जॉइन किया।

Published on:
20 Oct 2018 05:19 pm
Also Read
View All