आगरा

राष्ट्रीय अधिवेशन से पहले बड़ी ताकत दिखाएंगे आगरा से सपाई

23 को लखनऊ के प्रदेश स्तरीय सम्मेलन में लेंगे भाग, बड़े स्तर पर चल रही हैं तैयारियां
1 minute read
Sep 16, 2017
samajwadi party
samajwadi party

आगरा। समाजवादी पार्टी का राष्ट्रीय अधिवेशन इस बार आगरा में पांच अक्टूबर को हो रहा है। इसके लिए समाजवादियों में खासा उत्साह व्याप्त है। सपाई जोश के साथ इस राष्ट्रीय सम्मेलन को सफल बनाने में जुटे हुए हैं। लेकिन, इससे पहले लखनऊ में 23 सितंबर को प्रदेश स्तरीय सम्मेलन भी होना है। इस सम्मेलन में आगरा से बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता पहुंचेंगे। पार्टी पदाधिकारियों का कहना है कि आगरा विधानसभा चुनाव में पार्टी को एक भी सीट बेशक न मिली हो, लेकिन पार्टी की नीतियों से बहुत लोग प्रभावित होकर जुड़े हैं।

लखनऊ में होगा प्रदेश स्तरीय सम्मेलन
23 सितंबर को लखनऊ में प्रदेश स्तरीय सम्मेलन होना है। इसके लिए सपाईयों ने तैयारियां शुरू कर दी है। सपा महानगर मीडिया प्रभारी सौरभ गुप्ता ने बताया कि कार्यकर्ताओं को अखिलेश यादव का नेतृत्व पसंद है। यूपी में आने वाले चुनाव में पार्टी का नेतृत्व कर रहे अखिलेश यादव को बड़ी सफलता हासिल होगी। आगामी लोकसभा चुनाव में भी इसका जबरदस्त फायदा देखने को मिलेगा। लखनऊ के सम्मेलन के लिए कार्यकर्ताओं में जोश है, तो आगरा में होने वाले राष्ट्रीय अधिवेशन के लिए प्रदेश स्तर से कार्यक्रम प्रभारियों की सूची आ चुकी है।

अखिलेश को सुनना चाहते हैं युवा
युवा समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को सुनना चाहते हैं। युवा सपा नेता कुलदीप यादव ने बताया कि पार्टी का नेतृत्व संभाल रहे युवा अखिलेश के कंधों पर भारी जिम्मेदारी है। राष्ट्रीय अधिवेशन इस बार आगरा में पांच अक्टूबर को हो रहा है। इस बार पार्टी निकाय चुनाव में भी अच्छा प्रदर्शन करेगी और बड़ी जीत हासिल करेगी। पार्टी की नीतियों से युवाओं का खासा जुड़ाव रहा है। इसलिए प्रदेश स्तरीय सम्मेलन में भी बड़ी संख्या में युवाओं की भागीदारी देखने को मिल सकती है। यूपी में आने वाले चुनाव में पार्टी का नेतृत्व कर रहे अखिलेश यादव को बड़ी सफलता हासिल होगी।

Published on:
16 Sept 2017 10:57 am