आगरा

सपा प्रदेश अध्यक्ष ने देखीं राष्ट्रीय अधिवेशन की व्यवस्थाएं

पांच अक्टूबर को आगरा तारघर मैदान में होगा समाजवादी पार्टी का एक दिनी राष्ट्रीय अधिवेशन

2 min read
Oct 01, 2017
samajwadi party leader agra

आगरा। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम रविवार को औचक निरीक्षण करने आगरा पहुंचे। उन्होंने तारघर मैदान में होने वाले एक दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन की तैयारियों का जायजा लिया। प्रदेश अध्यक्ष ने इस दौरान पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि मुलायम सिंह के आशीर्वाद से ही अधिवेशन हो रहा है। पार्टी के हर कार्यकर्ता पर मुलायम सिंह यादव का आशीर्वाद है। लेकिन उनके दौरे के दौरान जिला इकाई और महानगर इकाई में कहीं न कहीं गुटबाजी देखने को मिली। नरेश उत्तम ने खानपान, रहने की व्यवस्थाएं परखीं।

अधिवेशन पर मुलायम सिंह का आशीर्वाद
समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम रविवार को जब तारघर पहुंचे, तो उनके निरीक्षण की जानकारी बहुत ही कम लोगों को हुई। जब वे पहुुंचे तो तारघर मैदान में काम जोरों पर चल रहा था। नरेश उत्तम का स्वागत करने के लिए जिलाध्यक्ष रामसहाय यादव, महानगर अध्यक्ष रईसुद्दीन कुरैशी, महानगर मीडिया प्रभारी सौरभ गुप्ता सहित दर्जनों सपाई पहुंचे। पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मुलायम सिंह यादव का आशीर्वाद सम्मेलन पर है। हर कार्यकर्ता को आशीर्वाद मिला है। राष्ट्रीय अधिवेशन में देश भर से कार्यकर्ता जुटेंगे। फिलहाल करीब पंद्रह हजार समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं की लिस्ट आई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि लोकसभा चुनाव के लिए आगरा से शुरूआत हो जाएगी। सपा के अधिवेशन पर देश भर की पार्टियों की नजर है। उन्होंने कहा कि वे यहां व्यवस्थाओं का जायजा लेने आए हैं, अभी समीक्षा कर रहे हैं कि भोजन, ठहरने की व्यवस्थाएं और स्वागत की तैयारियां किस तरह की चल रही हैं।

ये भी पढ़ें

सपा के राष्ट्रीय अधिवेशन पर सत्ता की टेड़ी नजर

दिखने लगी गुटबाजी
वहीं सपा के एक दिनी राष्ट्रीय अधिवेशन से पहले गुटबाजी भी दिखने लगी है। प्रदेश अध्यक्ष के आगरा आने की सूचना ऐन वक्त पर दी गई। अधिवेशन का जिम्मा संभालने वाले लोगों को ही प्रदेश अध्यक्ष के आगमन की जानकारी दी गई। पार्टी के कुछ कार्यकर्ताओं का मानना है कि प्रदेश अध्यक्ष के दौरे को दोनों अध्यक्ष गुप्त रखना चाहते थे, इसलिए सभी को सूचित नहीं किया गया।

ये भी पढ़ें

सपा के राष्ट्रीय सम्मेलन को घर बैठे देख सकेंगे आप

Published on:
01 Oct 2017 03:24 pm
Also Read
View All