10 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सपा के राष्ट्रीय अधिवेशन पर सत्ता की टेड़ी नजर

एमजी रोड से हटाए गए होर्डिंग्स से सपाईयों में रोष, दो अक्टूबर को जिलाधिकारी से करेंगे शिकायत

2 min read
Google source verification

आगरा

image

Abhishek Saxena

Oct 01, 2017

akhilesh yadav

akhilesh yadav

आगरा।अखिलेश यादव के आगमन के लिए शहर में सपाईयों ने होर्डिंग्स लगा रखे हैं। माल रोड पर होने वाले कार्यक्रम के लिए सपाई उत्साहित हैं और पूरी सड़क इन दिनों सपा के राष्ट्रीय अधिवेशन के रंग में रंगी नजर आ रही है।

निगम ने हटाए होर्डिंग्स
समाजवादी पार्टी के शहर में भी होर्डिंग्स लगाए गए थे, लेकिन इन पर नगर निगम की नजर टेड़ी पड़ गई। दो दिनों में लगाए गए सभी होर्डिंग्स हो निगम ने हटा दिया। सपाईयों ने आरोप लगाए गए हैं कि जब सत्ता पक्ष के एक माननीय बड़ा पद मिलने के बाद शहर में आए थे, पूरे शहर को होर्डिंग्स से पाट दिया गया था। अब निगम नियमों का हवाला दे रहा है। तब नियमों को ताक पर रख दिया था। सपा के अधिवेशन के लिए लगाए गए होर्डिंग्स हटाने की शिकायत वे जिलाधिकारी से करेंगे। दो अक्टूबर को जिलाधिकारी आगरा से मिलकर इस प्रकरण पर शिकायत की जाएगी।

एमजी रोड से हटे होर्डिंग्स
समाजवादी पार्टी महानगर के मीडिया प्रभारी सौरभ गुप्ता ने बताया कि बीते कुछ दिनों पहले राष्ट्रीय अधिवेशन से संबंधित होर्डिंग्स सूरसदन चौराहा, हरीपर्वत और एमजी रोड पर लगाए गए थे। लेकिन, नगर निगम ने सत्ता की ताकत दिखाकर एमजी रोड पर लगे होर्डिंग्स को हटा दिया। इसके बाद जब समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल निगम अधिकारियों ने मिला, तो उन्हें नियमों का हवाला दिया गया। जबकि सभी जानते हैं कि जब भाजपा के सांसद को बड़ा पद मिला था, तो किस कदर नियमों की धज्जियां उड़ाई गईं थीं। निगम ने इसकी आरटीआई में स्पष्ट जवाब भी नहीं दिया था कि किस ने कि मद से होर्डिंग्स और स्वागत पर रुपया खर्च किया था।

दो अक्टूबर को डीएम से मिलेंगे
उन्होंने बताया कि इस संबंध में जिलाधिकारी गौरव दयाल से मिलकर शिकायत की गई है। अभी त्योहारों के चलते सभी विभागों में अवकाश है। डीएम ने भी दो अक्टूबर का समय दिया है। दो अक्टूबर को जिलाधिकारी से मिलकर होर्डिंग्स मामले में सपाई मिलेंगे।

माल रोड पर सपा अधिवेशन की बहार
गौरतलब है कि पांच अक्टूबर को सपा का राष्ट्रीय अधिवेशन तारघर मैदान पर होगा। इसके लिए शहर में होर्डिंग्स लगाए गए है। माल रोड पर सपा के होर्डिंग्स से ये सड़क सपामय हो रही है।