आगरा

सावन का आखिरी Somvar और Bakreed एक साथ, सावधान रहने की जरूरत

-कश्मीर प्रकरण को हवा दे सकते हैं कुछ लोग-सोमवार के दिन सैकड़ों कुर्बानियां होंगी-सांप्रदायिक सद्भाव बनाए रखने की जरूरत है
2 min read
• •
Updated: 7 Aug 2019, 1:38 PM IST
Feature image

आगरा। सावन का आखिरी सोमवार और बकरीद एक साथ 12 अगस्त, 2019 को है। दोनों त्योहार एक साथ पड़ने से पुलिस की मुश्किल बढ़ गई है। मिश्रित इलाकों में सावधानी बरती जा रही है। मिश्रित आबादी और सामान्य बातों पर पथराव-फायरिंग के लिए मशूहर मंटोला में अभी से शांति बनाए रखने के प्रयास किए जा रहे हैं। बकरीद पर कुर्बानी होगी। साथ ही पृथ्वीनाथ मंदिर पर मेला लगेगा। सावन में सोमवार को मांस की दुकानें बंद रखी जाती हैं। बकरीद के कारण कुर्बानी भी होनी है। ऐसे में पुलिस मुश्किल में है।

आगरा सुलहकुल की नगरी
हिन्दुस्तानी बिरादरी की बैठक में खास फोकस इस बात पर रहा कि बकरीद और सावन का आखिरी सोमवार एक साथ है। बकरीद पर सैकड़ों की संख्या में कुर्बानियाँ होंगी। अतः प्रयास यही रहेगा कि इस मौके पर शहर भर में सांप्रदायिक एकता दिखाई दे। हिन्दुस्तानी बिरादरी के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार डॉ. सिराज कुरेशी ने इस मौके पर पानी, बिजली और सफाई-व्यवस्था का मुद्दा उठाया उन्होंने कहा कि आगरा सुलहकुल की नगरी है। इस नगरी की हिन्दू-मुस्लिम एकता और भाईचारे का संदेश दूर तक जाता है। इसलिए किसी भी अफवाह पर ध्यान कतई न दें। कुछ लोग कश्मीर प्रकरण को लेकर भी हवा देने की कोशिश कर सकते हैं, ऐसे लोगों से हम सब को सावधान रहने की ज़रूरत है।

कोई परेशानी है तो सीधे मिलें- थानाध्यक्ष मंटोला
थानाध्यक्ष मंटोला जितेंद्र कुमार ने कहा कि अगर क्षेत्र की जनता को किसी भी प्रकार की परेशानी या शिकायत या किसी भी विभाग में कोई कमी नज़र आए तो उनसे तुरंत मिल सकते हैं। हिन्दुस्तानी बिरादरी के उपाध्यक्ष विशाल शर्मा ने कहा कि आज के संदर्भ में देखा जाये तो हिन्दू-मुस्लिम भारतीय समाज की दो आँखों की तरह हैं और एक भी आँख में कोई तकलीफ हो तो समूचे शरीर को तकलीफ होती है| हम सबको मिल कर सांप्रदायिकता रूपी विष को खत्म करना है| इस बैठक में शरीफ काले, टी0 एन0 अग्रवाल, नन्द लाल भारती, इमरान कुरैशी, अदनान कुरैशी, मदन लाल महौर, वसंत कुमार, समीर कुरैशी आदि मौजूद थे।

Published on:
Also Read
View All
‘भाजपा किसी की सगी नहीं’ MLC चुनाव में बवाल, सपा नेता ने BJP प्रत्याशियों पर आकाश अग्रवाल पर जानलेवा हमले का लगाया आरोप

UP MLC Election 2026: ‘पश्चिम बंगाल जैसी गुंडई यूपी में भी’, सपा प्रत्याशी बोले- 12 जिलों में आपातकाल से भी बदतर हालात’

ताजमहल की खूबसूरती के साथ भारतीय संस्कृति के रंग में रंगे विदेशी पर्यटक, बोलीं फ्रांस की अलेक्जेंड्रा- भारत में सुरक्षित महसूस हो रहा

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आवास पर प्रदर्शन के आरोपी कांग्रेस नेता रिहा, जेल से निकलते ही निकाला जुलूस, पुलिस से हुई तीखी नोकझोंक

Agra News: जेल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मिले अजय कुमार लल्लू, जानिए CEC ज्ञानेश कुमार को लेकर क्या कहा?