आगरा

SC ST Act का विरोध करने वालों की भाजपा इस तरह करेगी नाराजगी दूर, SC ST आयोग के अध्यक्ष ने प्लान किया लीक, देखें वीडियो

सेवानिवृत्त आईपीएस और अनुसूचित जनजाति-जनजाति आयोग के अध्यक्ष बृजलाल ने बताया क्या है इस एक्ट में।

2 min read
Sep 16, 2018
SC ST Ayog president

आगरा। SC ST Act पर जमकर बवाल मचा हुआ है। इस बवाल ने भारतीय जनता पार्टी की मुश्किलों को बढ़ा दिया है। विरोध भी बढ़ता जा रहा है, इस विरोध को कम करने के लिए भाजपा का क्या प्लान है, इसका खुलासा किया सेवानिवृत्त आईपीएस और अनुसूचित जनजाति-जनजाति आयोग के अध्यक्ष बृजलाल ने। उन्होंने बताया कि कई कार्यक्रम होने जा रहे हैं। जिसमें इस एक्ट की सच्चाई से लोगों को रूबरू कराया जायेगा।

ये बोले आयोग के अध्यक्ष
अनुसूचित जनजाति-जनजाति आयोग के अध्यक्ष बृजलाल ने बताया कि प्रेस के माध्यम से जनता तक इस एक्ट की सच्चाई को पहुंचाया जा रहा है। इस एक्ट में संशोधन को लेकर जो भी भ्रम फैलाया गया है, वो बस 2019 में राजनीति माहौल को गर्म करने का प्रयास है। उन्होंने बताया कि इस एक्ट में सही का मतलब सही, यानि जो सही है, उसी पर एफआईआर दर्ज होगी और जो सही है उसे डर किस बात का।

किसी भ्रम में न रहें
अनुसूचित जनजाति-जनजाति आयोग के अध्यक्ष बृजलाल ने बताया कि आयोग द्वारा झूठे मामलो में कार्रवाई की जा रही है। हाल ही में मथुरा का मामला इसका बड़ा उदाहरण है। उन्होंने बताया कि जितनी भी कार्रवाई हो रही हैं, उनकी सूचना प्रेस तक पहुंचाई जा रही है, जिससे लोगों के अंदर से भ्रम की स्थित दूर हो सके, कि इस एक्ट का दुरुपयोग नहीं होने दिया जायेगा।

Published on:
16 Sept 2018 05:00 pm
Also Read
View All