
आगरा। बड़ा ही दुखद दृश्य दिखा, एक बेटी की अर्थी उठ रही थी, तो दूसरी बेटी की डोली। फौजी पिता सदमें था, समझ नहीं आ रहा था, ये क्या हो गया। पिता बदहवास था, परिवारीजनों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे। बेटी का अंतिम संस्कार किया गया, उसके बाद छोटी बेटी को सादगी के साथ विदा किया गया।
यहां का है मामला
मामला थाना जगदीशपुरा क्षेत्र का है। शकुंतला नगर निवासी वीरेन्द्र कुमार सेना से रिटायर्ड हैं। उनके चार बेटी और एक बेटा है। बड़ी बेटी नीरज का विवाह 12 वर्ष पूर्व टेढ़ी बगिया निवासी पुष्पेन्द्र सिंह के साथ हुआ था। वीरेन्द्र का आरोप है कि 20 नवंबर को जलाने की सूचना मिली। यह सूचना उनकी दूसरे नंबर की बेटी रजनी ने दी थी। उसकी ससुराल भी टेढ़ी बगिया में है। उसने बताया था कि बहन को ससुरालीजनों ने जला दिया है।
दर्ज कराया मुकदमा
सूचना पर वे अस्पताल पहुंच गए। बड़ी बेटी की हालत गंभीर होने पर उसे उपचार के लिए दिल्ली रेफर कर दिया गया। 23 नवंबर को वीरेन्द्र कुमार की छोटी बेटी की शादी थी। इसी दिन उपचार के दौरान बड़ी बेटी की मौत हो गई। एक तरफ छोटी बेटी की डोली उठने की तैयारी चल रही थी, उधर दिल्ली से दूसरी बेटी की लाश घर पहुंच गई। देर रात उसकी अर्थी को उठाया गया, इसके बाद सादगी के साथ दूल्हा परिवारवालों के साथ आया। बेटी को शादी कर विदा कराकर ले गया। ये नजारा बेहद दर्दनांक था, जिसने भी देखा, उसकी आंखें आसुंओं से लबालब हो गईं। पिता ने ससुरालीजनों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।
ये भी पढ़ें -
ये भी पढ़ें -
आगरा यूनिवर्सिटी की बड़ी लापरवाही, सलमान खान की फोटो लगी मार्कशीट की जारी
ये भी पढ़ें -