बरेली। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम गुरुवार को बरेली पहुंचे, जहां सपा प्रदेश अध्यक्ष ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान कई लोगों ने समाजवादी पार्टी भी ज्वाइन की लेकिन इस कार्यक्रम में इतनी अव्यवस्था हावी रही कि धक्का मुक्की के बीच प्रदेश अध्यक्ष होटल से निकल पाए। इस दौरान उनसे मुलाकात करने आए कई नेताओं के हाथ निराशा हाथ आई और वो गुलदस्ता लेकर वापस लौट गए।