
8 meetings of Saurashtra-Kutch and South Gujarat in Modi's 2 days
अहमदाबाद।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपने गृह राज्य गुजरात के विधानसभा चुनाव में प्रचार अभियान की शुरुआत करेंगे। वैसे तो पार्टी का प्रचार अभियान 26 नवम्बर को मन की बात चाय के साथ कार्यक्रम से आरंभ हो जाएगा। इस अवसर पर सभी 50,128 बूथों पर भाजपा कार्यकर्ता मोदी के मन की बात सुनेंगे। इसी दिन शाम को पहले चरण के लिए सभी 89 सीटों पर पार्टी के करीब 50 नेता व केन्द्रीय मंत्रीगण चुनावी सभा व कार्यक्रम करेंगे। अगले दिन 27 नवम्बर को प्रधानमंत्री अपने चुनावी दौरे का आगाज करेंगे। यह सभा पहले चरण में होने वाले सौराष्ट्र-कच्छ तथा दक्षिण गुजरात क्षेत्रों में होगी।
प्रदेश प्रभारी भूपेन्द्र यादव ने बताया कि सोमवार को मोदी की पहली सभा सुबह 11 बजे कच्छ जिले के मुख्यालय भुज में, दोपहर 1 बजकर 20 मिनट पर राजकोट जिले के जसदण में, दोपहर बाद 3 बजे अमरेली जिले के धारी तथा शाम सवा पांच बजे सूरत जिले के कामरेज में जनसभा को संबोधित करेंगे।
29 नवम्बर को वे सुबह 11 बजे मोरबी में, करीब डेढ़ बजे सोमनाथ के पास प्राची में, दोपहर बाद साढे तीन बजे भावनगर जिले के पालीताणा में तथा शाम साढ़े पांच बजे नवसारी में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। यादव के अनुसार इन जनसभाओं का मुख्य मुद्दा वंशवाद व जातिवाद बनाम विकासवाद रहेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता अभी तक सभी बूथों पर दो-दो बार जनसंपर्क कर चुके हैं। अब इस बार ‘मन की बात-चाय के साथ’ कार्यक्रम से जनसंपर्क करभाजपा के विकास की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाएंगे।
राहुल आज पोरबंदर में, सुनेंगे मछुआरों के ‘मन की बात’
नवसर्जन गुजरात यात्रा के चार चरणों के बाद अब शुक्रवार से दो दिनों के लिए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी फिर से गुजरात दौरे पर आएंगे। वे सुबह पोरबंदर एयरपोर्ट पर उतरेंगे और सुबह 11 बजे से दो बजे तक पोरबंदर में मछुआरों से संवाद करेंगे। वहीं दोपहर 2.30 बजे अहमदाबाद के साणंद में दलित स्वाभिमान सभा करेंगे।अपराह्न 4.15 बजे ठाकोरभाई देसाई हॉल में डॉक्टर व मेडिकल क्षेत्र से जुड़े लोगों से संवाद करेंगे। वहीं साढ़े पांच बजे निकोल में शहीद मंगल पांडे हॉल में शिक्षकों से संवाद करेंगे। शाम 7.30 बजे निकोल में आमसभा होगी।
वहीं शनिवार को अहमदाबाद में कांग्रेस के पूर्व नेता ईर्शाद बेग मिर्जा के परिजनों से मिलेंगे और सांत्वना देंगे। ईर्शाद बेग का हाल ही में निधन हो गया। बाद में राहुल रोड शो करेंगे और दहेगाम में उनका स्वागत होगा।
बायड के सांतभा में स्वागत होगा। दोपहर 2.10 बजे लुणावाडा में कोर्नर मीटिंग होगी। वहीं अपराह्न 3.1५ बजे संतरामपुर में कोर्नर मीटिंग करेंगे। दाहोद के मवुडा चौकड़ी पर कोर्नर मीटिंग होगी और बाद में वडोदरा से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
कार्यक्रम , 27 नवम्बर
सुबह 11 बजे-भुज (कच्छ)
दोपहर 1:20 बजे-जसदण (राजकोट)
दोपहर 03 बजे-धारी (अमरेली)
शाम 05:15-कामरेज (सूरत जिला)
28 नवम्बर
सुबह 11 बजे-मोरबी
दोपहर 01:25-प्राची (सोमनाथ)
दोपहर बाद 03:30 बजे- पालीताणा (भावनगर)
शाम 05:30 बजे-नवसारी
Published on:
24 Nov 2017 05:03 am
बड़ी खबरें
View Allअहमदाबाद
गुजरात
ट्रेंडिंग
