आगरा

बेटी साथ ताजमहल देखने आईं स्मृति ईरानी लेकिन, ऐसा क्या हुआ कि अंदर नहीं गईं

अपनी बेटी के साथ ताजमहल देखने आई थी स्मृति ईरानी, गर्मी और उमस ने किया बेहाल
2 min read
Jul 28, 2018
taj mahal
demo picture

आगरा। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी शनिवार को अपनी बेटी जोईश के साथ ताजनगरी पहुंची। केंद्रीय मंत्री के आगरा में आने की खबर के बाद पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया। केंद्रीय मंत्री यमुना एक्सप्रेस से आगरा पहुंची और एक होटल में रुकी। होटल में रुकने के बाद वे अपनी बेटी के साथ ताजमहल देखने के लिए शिल्पग्राम पहुंचीं। जैसे ही ताज सुरक्षा में तैनात पुलिस को उनके कार्यक्रम की जानकारी मिली, सभी चौकन्ने हो गए। केंद्रीय मंत्री ने ताजमहल की जानकारी ली लेकिन, ताज महल के अंदर नहीं गईं। इस बात से सभी हैरान रह गए।

गर्मी और उमस से परेशान थीं केंद्रीय मंत्री
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी अपनी बेटी जोईश के साथ शिल्पग्राम पहुंचीं। यहां सुरक्षाकर्मियों से ताजमहल जाने के रास्ते की जानकारी ली। सूत्रों के मुताबिक उन्होंने ये जानना चाहा कि ताजमहल देखने का विकल्प क्या है। उन्हें अंदेशा था कि वीकेंड होने के चलते ताजमहल पर भारी भीड़ हो सकती है। लोग उन्हें पहचान लेंगे और भीड़ जुट सकती है। वहीं गर्मी और उमस से भी केंद्रीय मंत्री परेशान थीं। इसलिए वे ताजमहल के अंदर नहीं जाना चाहती थीं। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने अपनी बेटी के साथ ताजमहल में प्रवेश नहीं किया तो सभी हैरान रह गए।

मेहताब बाग से देखा ताजमहल
हालांकि उन्हें बताया कि मेहताब बाग से भी ताजमहल देखा जा सकता है। स्म्रति ईरानी अपनी बेटी के साथ मेहताब बाग पहुंचीं। यहां उन्होंने जोईश को ताजमहल दिखाया। मेहताब बाग में कुछ देर रुकने के बाद उन्होंने अपनी बेटी के साथ सेल्फी ली और कुछ फोटों खिंचाए। इसके बाद वे मेहताब बाग से चली गईं। केंद्रीय मंत्री यमुना एक्सप्रेस वे के रास्ते से दिल्ली के लिए रवाना हो गईं। ताजमहल के अंदर नहीं जाने से लोग कई प्रकार की अटकलें लगा रहे हैं।

Updated on:
28 Jul 2018 04:42 pm
Published on:
28 Jul 2018 04:42 pm