आगरा

आगरा में सपा-कांग्रेस गठबंधन की पहली जनसभा आज, जनसभा को संबोधित करेंगे अखिलेश यादव

SP- Congress Alliance: सपा मुखिया अखिलेश यादव आज आगरा के दौरे पर रहेंगे। वह यहां सपा-कांग्रेस गठबंधन की पहली जनसभा को संबोधित करेंगे।

less than 1 minute read
Apr 29, 2024
Akhilesh Yadav

SP- Congress Alliance: आगरा में आज यानी 29 अप्रैल को सपा-कांग्रेस गठबंधन की पहली जनसभा होगी। जीआईसी मैदान पर सपा मुखिया अखिलेश यादव जनसभा करके समीकरण साधेंगे। अखिलेश यादव दोपहर 12 बजे प्लेन से खेरिया हवाई अड्डे पहुंचेंगे। यहां से विशेष हेलीकॉप्टर से अलीगढ़ के सिकंदराराऊ में जनसभा करने पहुंचेंगे।

दोपहर 3 बजे वह हेलीकॉप्टर से कोठी मीना मैदान में उतरेंगे। यहां से जीआईसी ग्राउंड में आयोजित जनसभा में हिस्सा लेंगे। दोपहर 3:45 बजे वह यहां से हेलीकॉप्टर से खेरिया हवाई अड्डे पहुंचेंगे, जहां विमान से लखनऊ के लिए रवाना होंगे। वह जनसभा में आगरा के सपा प्रत्याशी सुरेश चंद्र कदम और कांग्रेस के फतेहपुर सीकरी के प्रत्याशी रामनाथ सिकरवार के लिए समर्थन जुटाएंगे। सपा के महानगर अध्यक्ष वाजिद निसार ने बताया कि कार्यकर्ताओं ने जनसभा के लिए तैयारियां कर ली हैं। आगरा व सीकरी से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और हिस्सा लेंगे।

बसपा के एक नेता करेंगे साइकिल की सवारी

अखिलेश यादव के समक्ष कई दलों के नेता समाजवादी पार्टी में शामिल होने जा रहे हैं। इनमें बसपा के एक वरिष्ठ नेता भी शामिल हैं। वह कांग्रेस छोड़कर बसपा में शामिल हुए थे। इसके बाद उत्तर विधानसभा सीट से बसपा के टिकट पर चुनाव लड़े थे। अब बसपा छोड़कर साइकिल की सवारी करने की तैयारी में हैं।

Also Read
View All

अगली खबर