आगरा

आगरा: सपा सांसद रामजीलाल सुमन को जान से मारने की मिली धमकी, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

SP Rajya Sabha MP receives death threat: आगरा में सपा सांसद रामजीलाल सुमन को जान से मारने की धमकी मिली है। इस संबंध में उन्होंने डीजीपी से शिकायत की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

2 min read
May 20, 2026
फोटो सोर्स- पत्रिका

SP MP Ramji Lal Suman receives death threat: आगरा के सपा सांसद रामजीलाल सुमन को जान से मारने की धमकी मिली है। यह धमकी मोबाइल पर दी गई है। इस संबंध में राज्यसभा सांसद ने डीजीपी से मुलाकात कर कार्रवाई करने की मांग की है। शिकायती पत्र देकर पुलिस से कार्रवाई करने की मांग की है। राज्यसभा सांसद से मिली शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मोबाइल नंबर की जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि मोबाइल नंबर से आरोपी को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है। ‌घटना हरी पर्वत थाना क्षेत्र का है।

ये भी पढ़ें

दहेज उत्पीड़न मामले में हाई कोर्ट की बड़ी टिप्पणी- पति के पूरे परिवार को फंसाना आम प्रथा, याचिका खारिज की

आगरा सांसद रामजीलाल सुमन को मिली धमकी

उत्तर प्रदेश के आगरा से सपा से राज्यसभा सांसद रामलालजी सुमन को मोबाइल पर जान से मारने की धमकी मिली है। मैसेज और मोबाइल फोन के जरिए यह धमकी दी गई। इस संबंध में रामजीलाल सुमन ने डीजीपी से शिकायत की है। अपने शिकायती पत्र में उन्होंने बताया कि उन्हें अनजान नंबर से जान से मारने की धमकी मिली है।

मोबाइल फोन और मैसेज के माध्यम से धमकी

रामजीलाल सुमन ने बताया कि धमकी देने वालों ने मोबाइल पर फोन और मैसेज के माध्यम से धमकी दी है। 5 मार्च को एक मोबाइल नंबर से उनको धमकी भरा मैसेज भेजा गया, जिसमें कहा गया कि पिछड़े और मजबूरों की आवाज उठाते हो, इसलिए तुम्हें जान से मार दूंगा। इस नंबर से पहले भी फोन आ चुका है और मैसेज भी भेज कर धमकाया गया है।

वह किसी धमकी से डरने वाले नहीं

राज्यसभा सांसद ने कहा कि वह किसी धमकी से डरने वाले नहीं हैं। इस संबंध में उन्होंने डीजीपी राजीव कृष्ण से शिकायत की। मिली शिकायत के आधार पर हरी पर्वत थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। हरी पर्वत थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है, रामजीलाल सुमन की तरफ से दिए गए व्हाट्सएप डीपी और धमकी भरे मैसेज का स्क्रीनशॉट की जांच कर रही है। इस संबंध में हरी पर्वत थाना पुलिस ने बताया कि मिली तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है। जिस मोबाइल नंबर से धमकी दी गई है, उसके विषय में जानकारी प्राप्त की जा रही है। ‌शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। ‌

ये भी पढ़ें

यूपी में भीषण गर्मी का कहर: बांदा का तापमान 48.2°C, झांसी-आगरा में भी पारा 46 पार, ऑरेंज अलर्ट जारी
Also Read
View All