आगरा

अमित पाठक ने किए ऐसे काम कि सदा रहे चर्चा में, मुरादाबाद के SSP बनाए गए, जोगेन्द्र कुमार अयोध्या से आगरा आए

अमित पाठक के तबादले से हर कोई हैरान है। हां, कुछ नेता जरूर खुश होंगे। अमित पाठक ने आगर में ऐसा काम किए हैं कि सदा याद किए जाएंगे।
2 min read
• •
Updated: 8 Jun 2019, 7:35 AM IST
SSP Agra Amit Pathak
SSP Agra Amit Pathak

आगरा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमित (एसएसपी) पाठक का तबादला हो गया है। उन्हें मुरादाबाद का एसएसपी बनाया गया है। एसएसपी अयोध्या जोगेन्द्र कुमार को आगरा का एसएसपी बनाया गया है। अमित पाठक के तबादले से हर कोई हैरान है। हां, कुछ नेता जरूर खुश होंगे। अमित पाठक ने आगर में ऐसा काम किए हैं कि सदा याद किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें

अमित पाठक ने किए काम

स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) लखनऊ के एसएसपी पद से स्थानांतरित होकर आए अमित पाठक ने 23 सितंबर, 2017 को एसएसपी आगरा के पद पर कार्यभार ग्रहण किया था। अपने पौने दो साल के कार्यकाल में एसएसपी अमित पाठक सुर्खियों में रहे। उन्होंने पुलिस महकमे में हेलमेट की शुरूआत की। भ्रष्टाचार के खिलाफ मुहिम शुरू करते हुए पुलिसकर्मियों पर मुकदमे दर्ज कराए। अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। चौराहों के 30 मीटर के दायरे को अतिक्रमण मुक्त करा दिया। बिजलीघर चौराहे को टेम्पो वालों के आतंक से मुक्ति दिलाई। यातायात की दुरावस्था देखने के लिए उन्होंने आगरा शहर के साइकिल से चक्कर लगाए। भीषण गर्मी के बावजूद उन्होंने कई थानों को साइकिल से निरीक्षण किया। इस कारण वे खास लोकप्रिय हुए। आगरा के सबसे बड़े सटोरिये श्याम वोहरा को जेल भेजा। श्याम वोहरा प्रत्येक पुलिस वाले को अपना गुलाम बनाक रखता था, लेकिन अमित पाठक के आगे उसकी एक न चली। कोई सिफारिश भी काम न आई। अमित पाठक ने कूड़ा जलाने वालों पर सख्ती दिखाई। जुर्माना भी वसूला। वैसे यह काम नगर निगम का है।

यह भी पढ़ें

जोगेन्द्र कुमार रहे हैं अध्यापक

एसएसपी अयोध्या जोगेंदर कुमार को एसएसपी आगरा बनाया गया है। वे 2007 बैच के आईपीएस हैं। मूलरूप से बाडमेर (राजस्थान) के रहने वाले जोगेंदर कुमार पीजी करने के बाद 2006 तक शिक्षक रहे हैं। उनका 2007 में आईपीएस में चयन हुआ। आईपीएस बनने बाद उन्होंने आगरा में प्रशिक्षण भी प्राप्त किया है। यहीं अब वे एसएसपी बनकर आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें

Published on:
Also Read
View All
‘भाजपा किसी की सगी नहीं’ MLC चुनाव में बवाल, सपा नेता ने BJP प्रत्याशियों पर आकाश अग्रवाल पर जानलेवा हमले का लगाया आरोप

UP MLC Election 2026: ‘पश्चिम बंगाल जैसी गुंडई यूपी में भी’, सपा प्रत्याशी बोले- 12 जिलों में आपातकाल से भी बदतर हालात’

ताजमहल की खूबसूरती के साथ भारतीय संस्कृति के रंग में रंगे विदेशी पर्यटक, बोलीं फ्रांस की अलेक्जेंड्रा- भारत में सुरक्षित महसूस हो रहा

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आवास पर प्रदर्शन के आरोपी कांग्रेस नेता रिहा, जेल से निकलते ही निकाला जुलूस, पुलिस से हुई तीखी नोकझोंक

Agra News: जेल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मिले अजय कुमार लल्लू, जानिए CEC ज्ञानेश कुमार को लेकर क्या कहा?