
आगरा। शहर की सड़कों पर ट्रैफिक व्यवस्था का ऐसा हाल कि साइकिल सवार को भी निकलने में घंटों का समय लग जाए। आॅटो चालकों की मनमानी के चलते हर समय लगने वाला जाम बुधवार को एक झटके में खत्म हो गया। ये असर दिखा शहर के कई चौराहों पर। जब पुलिस कप्तान ने जाम, अवैध पार्किंग और आॅटोवालों को संरक्षण देने के मामले में पूरी पुलिस चौकी को लाइन हाजिर कर दिया। बुधवार की सुबह पुलिस ने खुद सड़कों पर निकलकर शहर के चौराहों से अतिक्रमण हटाने का काम किया। किसी किसी चौराहे से अतिक्रमण हट गया तो कहीं पर थाना प्रभारी सुस्त दिखाए दिए।
ये खबर भी पढ़ सकते हैं: आईपीएस अधिकारी ने पूरी पुलिस चौकी को किया लाइन हाजिर, विभाग में खलबली तो शहर में वाह-वाही
एसएसपी ने दिए थे कड़े निर्देश
कप्तान अमित पाठक ने शहर में पुलिस को कड़े निर्देश दिए थे कि अतिक्रमण और अतिक्रमणकारी बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। अपने अपने सर्किल में जल्द से जल्द इन्हें हटाने की योजना बना लें। वहीं कुछ दिन पहले एसएसपी अमित पाठक बिजलीघर चौराहे पर गए थे और उन्होंने वहां आॅटो पार्किंग के साथ साथ पुलिसकर्मचारियों को भी निर्देश दिए।
बदल गई बालूगंज चौराहा की सूरत
शहर के बालूगंज क्षेत्र थाना रकाबगंज बालूगंज चौराहे की एक नई तस्वीर देखने को मिली। यहां एक नई व्यवस्था मिली, सालों साल से जो अतिक्रमण बना हुआ था। बालूगंज चौकी इंचार्ज योगेंद्र, दरोगा राहुल कुमार, कांस्टेबल धर्मेंद्र कुमार और पूरी बालूगंज चौकी टीम ने अतिक्रमण को हटा दिया। अतिक्रमण हटने के बाद स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल है। लोगों ने पुलिस महकमे के इस कार्य की तारीफ की है।
चौराहों पर दिखा था पुलिस की सरपस्ती का नजारा
बिजलीघर चौराहे पर एसएसपी अमित पाठक निरीक्षण करने गए थे तो उन्हें यह समझते देर नहीं लगी कि पुलिसकर्मियों की सांठगांठ के चलते यहां की व्यवस्थाएं खराब होती हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक एसएसपी ने चौकी इंचार्ज नरेंद्र कुमार से कहा कि दुकानों के बाहर सामान रखा है, पिछली बार कहा था कि यह सब नहीं होना चाहिए। अतक्रिमण नहीं होना चाहिए। एसएसपी के तेवर देख पुलिसकर्मियों के होश फख्ता हो गए। एसएसपी अमित पाठक ने खुद दुकानदरों का सामान भी जब्त कराया। इस कार्रवाई के दौरान स्थिति यह हो गई कि लोग दुकानों को बंद करने लगे। आज सुबह की स्थिति यह थी कि दुकानें तो खुल रहीं थी। लेकिन, किसी का भी सामान दुकान के बाहर नहीं आ रहा था।