26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

टार्च की रोशनी में यूपी पुलिस ने गोली मारकर 50 हजार के इनामी कुख्यात को किया पस्त, देखें वीडियो-

गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्राया बुलंदशहjर, 50 हजार के इनामी कुख्यात रफीक उर्फ पतंगा को मारी गोली
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बुलंदशहर

•

image

lokesh verma

•

Updated: 14 Nov 2018, 12:54 PM IST

bulandshahr

टार्च की रोशनी में यूपी पुलिस ने गोली मारकर 50 हजार के इनामी कुख्यात को किया पस्त, देखें वीडियो-

बुलंदशहर. यूपी पुलिस ने मिशन ऑल आउट के तहत एक कुख्यात बदमाश को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि बाइक सवार दो बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में दोनों ओर से कई राउंड फायरिंग हुई। इसी बीच 50 हजार के इनामी बदमाश रफीक उर्फ पतंगा को गोली लग गई। वहीं उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। इसके बाद पुलिस ने टार्च की रोशनी में कॉम्बिंग कर फरार हुए बदमाश को तलाश करने का काफी प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। घायल बदमाश रफीक से पुलिस ने एक पिस्टल, कुछ जिंदा कारतूस, कारतूस के दो खाली खोके और एक डिस्कवर बाइक की बरामद की है।

कब्रिस्तान को लेकर दो पक्षों में पथराव और फायरिंग के बाद मची भगदड़, तनाव के बाद 15 गिरफ्तार

बताया जा रहा है कि मंगलवार देर रात बुलंदशहर के खुर्जा नगर में अगवाल फाटक के पास पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी। इसी बीच एक बाइक पर दो संदिग्धों को पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो उन्होंने बाइक की रफ्तार तेज कर दी। इसके बाद पुलिस ने बदमाशों का पीछा किया तो उन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। इसके बाद पुलिस की आेर से भी जवाबी फायरिंग की गई। इस मुठभेड़ में पुलिस की एक गोली रफीक उर्फ पतंगा को जा लगी। गोली लगते ही वह मौके पर ही गिर गया, जिसे पुलिस ने वहीं दबोच लिया। वहीं उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाते हुए भाग खड़ा हुआ। पुलिस ने उसकी तलाश में घंटों कांबिंग की, लेकिन पकड़ने में सफलता नहीं मिल सका। पुलिस के मुताबिक, घायल बदमाश रफीक उर्फ पतंगा पर 50 हजार रुपये का इनाम था। उस पर जिले के विभिन्न थानों में दर्जनभर से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं।

महिला ने युवक पर लगाया अपने कपड़े फाड़ने का आरोप तो युवक ने किया कुछ ऐसा कि निकल गई चीख

बड़ी खबरें

View All

बुलंदशहर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग