आगरा

एसएसपी की लाल बुलेट ने मचाया तहलका, अब मयखाने पहुंची

एसएसपी अमित पाठक ने पुलिसिंग व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त करने के लिए आगरा में लाल बुलेट से अकेले की निकलना शुरू किया, तो पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।
2 min read
• •
Updated: 13 Dec 2017, 7:09 AM IST
ssp amit pathak, SSP, SSP Agra,Tajmahal, SSPAmit, Policing, tajmahal, SSP, Policing, ssp agra, Agra fort, ips Amit Pathak, shahganj policeman, up police constable, shahganj police constable, up police, agra police, red bullet, bear shop, wine shop checking, lohamandi police station

आगरा। एसएसपी अमित पाठक ने पुलिसिंग व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त करने के लिए आगरा में लाल बुलेट से अकेले की निकलना शुरू किया, तो पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। कई थानों की कलई खुलकर सामने आ गई। लपकों पर सालों से लगाम न लगा पाने वाले थाने एक ही झटके में चाक चौबंद व्यवस्था पर आ गए। जाम लगाने वाले आॅटो अब लाइन में खड़ा होना शुरू हो गए, तो कई थानों में पुलिसकर्मी डयूटी पर रहने लगे। एसएसपी अमित पाठक की लाल बुलेट का खौफ इस कदर व्याप्त है कि शाम होते ही थाने के अधिकारियों की धड़कने बढ़ने लगती है कहीं आज उनके क्षेत्र में लाल बुलेट न आ जाए। एसएसपी अमित पाठक ने बीती रात लोहामंडी क्षेत्र की बीयर शॉप और मॉडल शॉप पर जाकर वहां के हालात का जायजा लिया। मौके से एक शराबी मिला, जिसे थाना पुलिस को इत्तला देकर पुलिस कस्टडी में भेजा गया।

पुलिस का रसूख कायम करने में जुटे एसएसपी
एसएसपी अमित पाठक शहर में पुलिस का रसूख कायम करने की कोशिश में जुटे हुए हैं। पहले ताजमहल पर सादा वर्दी में गए, वहां मिली अव्यवस्थाओं पर पुलिस को कड़ी फटकार लगाई और लपका सहित जाम लगाने वाले आॅटो पर कार्रवाई कराई। इसके बाद उनकी बुलेट ऐसे क्षेत्र में पहुंची, जो काले धंधे के लिए बदनाम था। यहां पर उन्होंने आम लोगों से पुलिस की कार्यप्रणाली को जाना। वहीं थाना प्रभारियों को कड़ी चेतावनी दी कि क्षेत्र में अनियमिताएं व्याप्त न होने पाएं। एसएसपी ने पिछले दिनों कई ऐसे निर्णय लिए, जिससे जनता के बीच पुलिस की छवि में बदलाव आया है।

बीयर शॉप और मॉडल शाप पर चेकिंग
एसएसपी अमित पाठक मंगलवार की रात शराब की दुकानों पर चेकिंग के लिए थाना लोहामंडी क्षेत्र पहुंचे। यहां उन्होंने मॉडल शॉप और बीयर की दुकानों पर चेकिंग की। लोग उन्हें पहचान नहीं सके। बताया गया है कि एक शराब यहां जमीन पर पड़ा हुआ था, जिसकी सूचना उन्होंने थाना पुलिस को दी, इसके बाद उस शराबी को पुलिस ले गई। एसएसपी अमित पाठक ने थाना प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि वे शराब के ठेकों और मॉडल शॉप पर नियमित चेकिंग करते रहें, ताकि असमाजिक तत्वों का जमावड़ा न हो सके और जनता को कोई असुविधा न हो। अपराध पर भी इससे काफी हद तक लगाम लग सकेगी।

Published on:
Also Read
View All
पति की मौत पर पत्नी बोली- अधिकारी प्रताड़ित करते थे, कहते थे तुम्हारी जिंदगी बर्बाद कर देंगे

‘भाजपा किसी की सगी नहीं’ MLC चुनाव में बवाल, सपा नेता ने BJP प्रत्याशियों पर आकाश अग्रवाल पर जानलेवा हमले का लगाया आरोप

UP MLC Election 2026: ‘पश्चिम बंगाल जैसी गुंडई यूपी में भी’, सपा प्रत्याशी बोले- 12 जिलों में आपातकाल से भी बदतर हालात’

ताजमहल की खूबसूरती के साथ भारतीय संस्कृति के रंग में रंगे विदेशी पर्यटक, बोलीं फ्रांस की अलेक्जेंड्रा- भारत में सुरक्षित महसूस हो रहा

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आवास पर प्रदर्शन के आरोपी कांग्रेस नेता रिहा, जेल से निकलते ही निकाला जुलूस, पुलिस से हुई तीखी नोकझोंक