आगरा

आईपीएस अधिकारी ने पूरी पुलिस चौकी को किया लाइन हाजिर, विभाग में खलबली तो शहर में वाह-वाही

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने आगरा किला के आसपास और बिजलीघर चौराहे पर नगर निगम टीम के साथ निरीक्षण किया
2 min read
• •
Updated: 14 Nov 2018, 11:31 AM IST
agra ssp amit pathak
ssp agra

आगरा। एसएसपी अमित पाठक की कार्यशैली से पुलिस महकमा भली भांति परिचित है। फिर भी बिजलीघर चौराहा पर अवैध रूप से आॅटो संचालन किया जा रहा था। एसएसपी अमित पाठक ने सख्त हिदायत दी थी कि अतिक्रमण और अतिक्रमणकारियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी, लेकिन, फोर्ट पुलिस चौकी ने इस चेतावनी को हल्के में लिया। जिसका खामियाजा पूरी पुलिस चौकी को भु्गतना पड़ा। गलत दिशा में दौड़ रहे वाहन, गलत जगह बनाई गई पार्किंग पर एसएसपी ने कड़ा रुख अख्तियार किया और पूरी पुलिस चौकी को लाइन हाजिर कर डाला। उनके इस कदम से पुलिस महकमे में खलबली मच गई।

चौकी प्रभारी समेत 17 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

इससे भन्नाए एसएसपी ने देर रात्रि में पूरी पुलिस चौकी लाइन हाजिर कर दी। इस तरह चौकी प्रभारी समेत 17 सिपाहियों पर एसएसपी की गाज गिरी है। यहां यह बताना समीचीन होगा कि आतंक का पर्याय बन चुके ऑटो पुलिस चौकी की आय का बड़ा जरिया हैं। इसी कारण ऑटो वाले मनमानी करते हैं।एक माह पूर्व चौराहे के निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आगरा श्री अमित पाठक द्वारा सभी पुलिसकर्मियों को चेतावनी दी गई थी कि अतिक्रमण को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। इसके बाद भी चौकी प्रभारी ने कोई ध्यान नहीं दिया।

20 ऑटो सीज
चेकिंग के दौरान कुल 20 ऑटो सीज किए गए। 18 वाहनों के चालान किये गए है। संबंधित थाना प्रभारी को इस संबंध में चेतावनी दी गयी तथा सचेत किया है कि अतिक्रमण करने वाले वाहनों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाए जिससे आगरा की सड़कों पर यातायात सुचाररु रूप से चलता रहे। आम जनता के साथ-साथ पर्यटकों को भी कोई परेशानी न उठानी पड़े।

ऑटो चालकों के आंतक से मुक्ति की आशा
इसके साथ ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमित पाठक ने सड़कों, फुटपाथों की स्थिति, अतिक्रमण व यातायात व्यवस्था के संबंध में संबंधित अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। सभी को दिशा निर्देश दिए गए है। आशा की जा रही है कि एसएसपी के इस अभियान से बिजलीघर चौराहा जाम और ऑटो चालकों के आंतक से मुक्त हो सकेगा।

Published on:
Also Read
View All
पति की मौत पर पत्नी बोली- अधिकारी प्रताड़ित करते थे, कहते थे तुम्हारी जिंदगी बर्बाद कर देंगे

‘भाजपा किसी की सगी नहीं’ MLC चुनाव में बवाल, सपा नेता ने BJP प्रत्याशियों पर आकाश अग्रवाल पर जानलेवा हमले का लगाया आरोप

UP MLC Election 2026: ‘पश्चिम बंगाल जैसी गुंडई यूपी में भी’, सपा प्रत्याशी बोले- 12 जिलों में आपातकाल से भी बदतर हालात’

ताजमहल की खूबसूरती के साथ भारतीय संस्कृति के रंग में रंगे विदेशी पर्यटक, बोलीं फ्रांस की अलेक्जेंड्रा- भारत में सुरक्षित महसूस हो रहा

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आवास पर प्रदर्शन के आरोपी कांग्रेस नेता रिहा, जेल से निकलते ही निकाला जुलूस, पुलिस से हुई तीखी नोकझोंक