आगरा

आगरा में तबाही, मदद दिलाने के लिए लखनऊ दौड़े ये विधायक

दो मई 2018 की रात्रि को आगरा में आंधी, तूफान और बारिश ओले ने पिछला रिकॉर्ड तोड़ते हुए भारी तबाही मचा दी। अब तक 44 लोगों की मौत हो चुकी है।
2 min read
• •
Updated: 3 May 2018, 7:00 PM IST
Chaudhary udaybhan singh
Chaudhary udaybhan singh

आगरा। दो मई 2018 की रात्रि को आगरा में आंधी, तूफान और बारिश ओले ने पिछला रिकॉर्ड तोड़ते हुए भारी तबाही मचा दी। अब तक 44 लोगों की मौत हो चुकी है। 150 पशुओं की मौत हुई है। देहात क्षेत्र में मानो हाहाकार मचा हुआ है। फतेहपुर सीकरी से भारतीय जनता पार्टी के विधायक चौधरी उदयभान सिंह ने लखनऊ जाकर किसानों की पैरवी की है।

भूसा और अनाज उड़ा

चौधरी उदयभान सिंह ने बताया कि तूफान से करोड़ों रुपयों की धनहानि और जनहानि हुई है। झुग्गी-झोपड़ी में दिन काटने वाले गरीब-सड़क पर आ गये। चालीस प्रतिशत खलियान में पड़ा भूसा व अनाज उड़ गया। कई जगह आग लगने से धनहानि हुई। बिजली के खम्भे गिर गये। बाग बगीचों में फलदार वृक्ष धराशाही हो गयी।

किसानों के लिए मांगा धन

तबाही देख-रात्रि में ही विधायक चौधरी उदयभान सिंह ने लखनऊ रवाना हो गया। लखनऊ में अपर प्रमुख सचिव राजस्व एवं आपदा राहत चंचल कुमार तिवारी से भेंट की। उनसे कहा कि तुरन्त हस्तक्षेप कर सर्वे कराएं और अधिक से अधिक राहत राशि किरावली तहसील के लिये निर्गत कराएं। विधायक ने कहा कि आगरा दो मई को आए तूफान ने 11 मार्च 2018 का रिकॉर्ड तोड़ दिया। टूटे व लुटे किसान को पुनः प्राकृतिक आपदा ने तोड़ कर रख दिया है। विधायक ने कहा है कि वे किसानों के साथ खड़े हैं। उनके हक और नुकसान की भरपाई का हर सम्भव प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि तीन दिन में ही राहत राशि आ जाएगी।

11 मार्च के पीड़ितों को राहत

विधायक उदयभान सिंह ने बताया कि 11 मार्च, 2018 को आए तूफान में किसानों की गेहूं और सरसों की फसल बर्बाद हो गई थी। किसानों को तत्काल राहत के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। इसका परिणाम यह हुआ कि धनराशि अवमुक्त हो गई। इसका वितरण किरावली तहसील के किसानों को किया जा रहा है। जिलाधिकारी गौरव दयाल के स्तर से निगरानी की जा रही है।

Published on:
Also Read
View All
पति की मौत पर पत्नी बोली- अधिकारी प्रताड़ित करते थे, कहते थे तुम्हारी जिंदगी बर्बाद कर देंगे

‘भाजपा किसी की सगी नहीं’ MLC चुनाव में बवाल, सपा नेता ने BJP प्रत्याशियों पर आकाश अग्रवाल पर जानलेवा हमले का लगाया आरोप

UP MLC Election 2026: ‘पश्चिम बंगाल जैसी गुंडई यूपी में भी’, सपा प्रत्याशी बोले- 12 जिलों में आपातकाल से भी बदतर हालात’

ताजमहल की खूबसूरती के साथ भारतीय संस्कृति के रंग में रंगे विदेशी पर्यटक, बोलीं फ्रांस की अलेक्जेंड्रा- भारत में सुरक्षित महसूस हो रहा

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आवास पर प्रदर्शन के आरोपी कांग्रेस नेता रिहा, जेल से निकलते ही निकाला जुलूस, पुलिस से हुई तीखी नोकझोंक