आगरा

संयुक्त विकास आयुक्त ने किया आकस्मिक निरीक्षण, तो उड़े अधिकारियों और कर्मचारियों के होश

संयुक्त विकास आयुक्त राधेश्याम ने कार्यालय उप निदेशक, पिछड़ा वर्ग कल्याण का औचक निरीक्षण किया।

2 min read
May 29, 2018
Surprise inspection

आगरा। संयुक्त विकास आयुक्त राधेश्याम ने कार्यालय उप निदेशक, पिछड़ा वर्ग कल्याण का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय उप निदेशक, पिछड़ा वर्ग कल्याण, अनुपस्थित थीं, इस पर बताया गया की वे लखनऊ में हैं तथा निरीक्षित कार्यालय में कुल एक एवं जिलास्तरीय कार्यालय में चार कर्मचारी तैनात हैं।

निरीक्षण के दौरान ये मिली जानकारी
संयुक्त विकास आयुक्त ने उपस्थिति पंजिकाओं का अवलोकन करने पर पाया कि मण्डलीय कार्यालय में कोई कर्मचारी अनुपस्थित नहीं था, वहीं जिलास्तरीय कार्यालय में चार कर्मचारियों में से वरिष्ठ सहायक विजय बहादुर दिनांक 23 मई 2018 से 25 मई 2018 तक तीन दिन से लगातार अनुपस्थित रहे। लेखाकार अनिल कुमार फेरवानी अनुपस्थित पाए गए तथा निरीक्षण के समय कार्यालय में गन्दगी पायी गयी। विशेष रूप से अधिकारी की मेज एवं कुर्सी पर धूल जमी थी। कार्यालय में कार्यरत कर्मचारियों के नाम, पदनाम की नेमप्लेट नहीं लगी थीं।

ये की कार्रवाई
संयुक्त विकास आयुक्त ने बताया कि अनुपस्थित कर्मचारी वरिष्ठ सहायक विजय बहादुर का तीन दिन का वेतन एवं लेखाकार अनिल कुमार फेरवानी का एक दिन का वेतन रोके जाने की संस्तुति की। उन्होंने उप निदेशक पिछड़ा वर्ग कल्याण से अपेक्षा की है कि वे उक्त के सम्बन्ध में तथ्यात्मक स्पष्टीकरण सहित निरीक्षण टिप्पणी की अनुपालन आख्या एक सप्ताह में उपलब्ध उन्हें कराना सुनिश्चित करें।

Published on:
29 May 2018 02:30 pm
Also Read
View All