आगरा

ताजमहल के शहर आगरा में चार भाइयों के नाम अनोखा रिकॉर्ड

बिभब परिवार के चार भाई अपन-अपनी संस्थाओं के अध्यक्ष पद पर विराजमान हैं। यह पहली मौका है जब किसी परिवार ने इस तरह का रिकॉर्ड बनाया है।  
2 min read
• •
Updated: 29 Mar 2018, 11:18 AM IST
Sushil gupta
Sushil gupta

आगरा।ताजमहल के शहर आगरा के चार भ्राताओं ने अनोखा रिकॉर्ड बनाया है। विभव (बिभब) परिवार के ये चार भाई अलग-अलग काम कर रहे हैं। इसके साथ ही अपने-अपने क्षेत्र की संस्थाओं के अध्यक्ष हैं। जिला स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की संस्थाओं के अध्यक्ष हैं।

सुशील गुप्ता

शिक्षा क्षेत्र में सक्रिय सक्रिय सुशील गुप्ता प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल चलाते हैं। वे एसोसिएशन ऑफ प्रोगेसिव स्कूल्स ऑफ आगरा (आप्सा) के अध्य़क्ष निर्वाचित किए गए हैं। यह संस्था आगरा के सभी केन्द्रीय बोर्ड वाले विद्यालयों का संचालन करती है।

सुनील गुप्ता

पर्यटन क्षेत्र में बड़ा नाम है सुनील सी गुप्ता का। ट्रेवल ब्यूरो के निदेशक और कई संस्थाओं के अध्य़क्ष रह चुके हैं। वर्तमान में एसोसिएशन ऑफ इनडिपेंडेंट टुअर ऑपरेटर्स (एआईटीओ) के नॉर्थजोन के अध्यक्ष हैं।

सुमित बिभब

सुमित बिभब रियल एस्टेट क्षेत्र में काम कर रहे हैं। बिभव बिल्डर्स ने ही आगरा में निजी क्षेत्र में रियल एस्टेट का काम शुरू किया था। बिभब नगर कॉलोनी बनाई गई। देवकी नंदन बिभब की मूर्ति भी लगी हुई है। सुमित बिभब को क्रेडाई (कन्फ़डरेशन ऑफ रियल एस्टेट डवलपर्स एसोसिशएन ऑफ इंडिया की आगरा शाखा के अध्यक्ष चुने गए हैं।

समीर गुप्ता

समीर गुप्ता ने आर्कीटेक्ट के क्षेत्र में ख्याति अर्जित की है। आईआईटी रुड़की से पढ़कर निकले समीर गुप्ता इस समय आगरा आर्कीटेक्ट एसोसिएशन के चेयरमैन हैं। उनके चेयरमैन बनने के बाद आगरा आर्कीटेक्ट एसोसिएशन को नई दिशा मिली है।

देवकी नंदन बिभब का परिवार

यहां यह भी बताना समीचीन होगा कि इसी परिवार के बुजुर्ग और पूर्व विधायक सतीश चंद गुप्ता नेशनल चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (चैम्बर) के अध्यक्ष रह चुके हैं। कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री देवकी नंदन बिभब ने आगरा में निजी क्षेत्र में नियोजित ढंग से रियल एस्टेट क्षेत्र में काम शुरू किया था। देवकी नंदन बिभब के पुत्र सतीश चंद गुप्ता और सुरेश चंद गुप्ता हैं। सतीश चंद गुप्ता के पुत्र सुशील गुप्ता और सुनील सी गुप्ता हैं। सुरेश चंद गुप्ता के पुत्र सुमित बिभब और समीर गुप्ता हैं। सुरेश चंद गुप्ता अखिल भारतीय खंडेलवाल महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे हैं।

आगरा के लिए गौरव की बात

इस बारे में नेशनल चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (चैम्बर) के अध्यक्ष के पूर्व अध्यक्ष राजीव गुप्ता ने बताया कि आगरा के लिए यह गौरव की बात है। चारों भाइयों ने अपने-अपने क्षेत्र में झंडे गाड़े हैं। चार भाइयों की इस उपलब्धि के लिए जल्दी ही सम्मान समारोह आयोजित होगा।

डॉ. मल्होत्रा परिवार के नाम भी उपलब्धि

एक उपलब्ध डॉ. मल्होत्रा परिवार के नाम भी है। स्त्री रोग विशेषज्ञों की सबसे बड़ी संस्था फोग्सी की अध्यक्ष डॉ. जयदीप मल्होत्रा हैं। उनकी बेटी डॉ. निहारिका मल्होत्रा संयुक्त सचिव हैं। डॉ. जयदीप मल्होत्रा के पति डॉ. नरेन्द्र मल्होत्रा भी फोग्सी के अध्यक्ष रह चुके हैं। उन्होंने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देते हुए पूरे देश में यात्रा निकाली थी, जो राष्ट्रपति को ज्ञापन देने का साथ समाप्त हुई थी। इसके बाद भारत सरकार ने यह नारा अपनाया।

Published on: