आगरा

Swachh survekshan 2025: उत्तर प्रदेश के 2 शहरों को मिला स्वच्छता का अवॉर्ड; देश के टॉप-10 में शामिल हुआ ये जिला

Swachh survekshan 2025: उत्तर प्रदेश के 2 शहरों को स्वच्छता का अवॉर्ड मिला है। जानिए, देश के टॉप 10 की लिस्ट में कौन सा जिला शामिल हुआ है?
2 min read
• •
Updated: 17 Jul 2025, 5:39 PM IST
Swachh survekshan 2025
उत्तर प्रदेश के 2 शहरों को मिला स्वच्छता का अवॉर्ड। फोटो सोर्स-X

Swachh survekshan 2025: गुरवार को स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 का परिणाम जारी हो गया है। इस परिणाम में देश में 10 लाख से ज्यादा आबादी वाले शहरों में आगरा नगर निगम को 10वां रैंक मिला है। आगरा नगर निगम की स्थिति प्रदेश में दूसरे नंबर पर है।

आगार ने मारी लंब छलांग

इससे पहले साल 2019 में 16वां स्थान आगरा नगर निगम को मिला था। इसके बाद शहर की रैंकिंग लगातार रैंकिंग नीचे गिरी। आगरा 2024 की रैंकिंग में 86वें नंबर पर था। इस बार टॉप 10 शहरों में आगरा अपनी जगह बनाने में सफल रहा है। नगर निगम ने आगरा शहर की स्वच्छता को लेकर कई महत्वपूर्ण कदम उठाए। जिनमें से डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन की प्रक्रिया को प्रभावी बनाना एक था। स्वच्छ सर्वेक्षण की रैंकिंग में भी जरूरी कदमों का असर देखने को मिला।

स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 की राष्ट्रीय रैंकिंग में लखनऊ नंबर 3 पर

वहीं नोएडा (Noida) को पहला स्थान 3 से 10 लाख की आबादी वाले शहरों की श्रेणी में मिला है। इसके अलावा स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 की राष्ट्रीय रैंकिंग में लखनऊ ने पूरे देश में तीसरा स्थान हासिल किया है।

CM योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Droupadi Murmu) ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में आयोजित भव्य समारोह में ये सम्मान दिया। CM योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने इस उपलब्धि के लिए बधाई दी। इस उपलब्धि को लखनऊ की मेयर सुषमा खर्कवाल ने लखनऊ के लोगों को समर्पित किया।

पिछले साल की रैकिंग में 44वें पायदान पर था लखनऊ

बता दें कि हर साल केंद्र सरकार की ओर से स्वच्छ सर्वेक्षण प्रतियोगिता का आयोजन होता है। इससे देश का कौन सा शहर सफाई में किस पायदान है इस बात की जानकारी मिलती है। बीते साल यानी 2024 में शहर की रैंकिंग 17 वें पायदान से फिसलकर 44वें पायदान पर आ गई थी,लेकिन इस बार देश भर में तीसरा स्थान काम में तेजी से सुधार कर नगर निगम ने हासिल किया।

Updated on:
17 Jul 2025, 5:39 PM IST
Published on:
Also Read
View All
पति की मौत पर पत्नी बोली- अधिकारी प्रताड़ित करते थे, कहते थे तुम्हारी जिंदगी बर्बाद कर देंगे

‘भाजपा किसी की सगी नहीं’ MLC चुनाव में बवाल, सपा नेता ने BJP प्रत्याशियों पर आकाश अग्रवाल पर जानलेवा हमले का लगाया आरोप

UP MLC Election 2026: ‘पश्चिम बंगाल जैसी गुंडई यूपी में भी’, सपा प्रत्याशी बोले- 12 जिलों में आपातकाल से भी बदतर हालात’

ताजमहल की खूबसूरती के साथ भारतीय संस्कृति के रंग में रंगे विदेशी पर्यटक, बोलीं फ्रांस की अलेक्जेंड्रा- भारत में सुरक्षित महसूस हो रहा

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आवास पर प्रदर्शन के आरोपी कांग्रेस नेता रिहा, जेल से निकलते ही निकाला जुलूस, पुलिस से हुई तीखी नोकझोंक