आगरा

ताजमहल, किला, फतेहपुर सीकरी समेत कई स्मारकों का बढ़ेगी Entry Fees, पढ़िए कितने का होगा टिकट

-आगरा विकास प्राधिकरण ने पथकर शुल्क में वृद्धि का दिया प्रस्ताव।-उत्तर प्रदेश शासन से मंजूरी के बाद किया जाएगा लागू।
2 min read
• •
Updated: 4 Oct 2019, 11:10 AM IST
Demo pic
Demo pic

आगरा। आगरा विकास प्राधिकरण (Agra Development Authority) ने ताजमहल (Tajmahal), आगरा किला (Agra Fort), फतेहपुर सीकरी Fatehpur Sikri), अकबर का मकबरा (Akbar tomb) सिकंदरा (Sikandra) और एत्माउद्दौला का प्रवेश शुल्क (Entry Fees) बढ़ाने का फैसला किया है। प्रवेश शुल्क के साथ पथकर शुल्क में वृद्धि की जाएगी। इसके साथ ही इन सभी स्मारकों का दीदार करना महंगा हो जाएगा।

खजाना भरने की कोशिश
आगरा विकास प्राधिकरण बोर्ड की बैठक में प्रवेश शुल्क में वृद्धि के प्रस्ताव पर मुहर लगा दी गई। मंडलायुक्त अनिल कुमार का कहना है कि प्रस्ताव शासन को भेजा जा रहा है। वहां से अनुमति मिलने के बाद नई दरें प्रभावी हो जाएंगी। यह ध्यान रखा गया है कि पर्यटकों पर अधिक बोझ न पड़े। बता दें कि आगरा विकास प्राधिकरण इस समय नकदी संकट से जूझ रहा है। अपना खजाना भरने के लिए पथकर शुल्क में वृद्धि की जा रही है। जब भी पथकर में वृद्धि की जाती है, पर्यटन संस्थाएं इसका विरोध करती हैं। उनके विरोध को सदा अनदेखा किया जाता है।

ताजमहल
ताजमहल पर विदेशी पर्यटकों को 1100 रुपये के स्थान पर 1200
सार्क देशों के पर्यटकों के लिए 500 रुपये यथावत
भारतीय पर्यटकों के लिए 80 रुपये (मुख्य गुंबद देखने के लिए 200 रुपये अतिरिक्त)

आगरा किला
आगरा किला पर विदेशी पर्यटकों के लिए 550 रुपये से बढ़ाकर 1200 रुपये
सार्क देशों के पर्यटकों के लिए 500 रुपये
भारतीय पर्यटकों के लिए 80 रुपये

फतेहपुर सीकरी
फतेहपुर सीकरी में विदेशी पर्यटकों के लिए 600 रुपये से बढ़ाकर 1200 रुपये
सार्क देशों के लिए पर्यटकों के लिए 40 रुपये बढ़ाकर 80 रुपये
भारतीय पर्यटकों के लिए 40 रुपये बढ़ाकर 80 रुपये

अकबर का मकबरा सिकंदरा
सिकंदरा में विदेशी पर्यटकों के लिए 300 रुपये बढ़ाकर 600 रुपये
सार्क देशों के पर्यटकों के लिए 25 रुपये बढ़ाकर 50 रुपये
भारतीयों के लिए 25 रुपये बढ़ाकर 50 रुपये

एत्माउद्दौला
एत्माउद्दौला में विदेशी पर्यटकों के लिए 300 रुपये बढ़ाकर 600 रुपये
सार्क देशों के पर्यटकों के लिए 25 रुपये बढ़ाकर 50 रुपये
भारतीयों के लिए 25 रुपये बढ़ाकर 50 रुपये

Published on: