25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लिफ्ट देने के बहाने युवक को साथ ले गए किन्नर, बेहोश करके काटा प्राइवेट पार्ट… जानिए पूरा मामला!

युवक की हालत गंभीर, सैफई अस्पताल में किया रेफर।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मैनपुरी

•

image

suchita mishra

•

Updated: 4 Oct 2019, 10:47 AM IST

murder in azmgarh

माना जा रहा है कि पहचान न हो सके इसलिए हत्या के बाद उसका सिर काटकर कहीं और फेंक दिया गया है

मैनपुरी। बिछवां थाना क्षेत्र के गांव अंजनी के रहने वाले एक युवक पर किन्नरों पर यकीन करना महंगा पड़ गया। किन्नर मदद के बहाने से उसे अपने साथ ले गए और उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया। युवक को गंभीर हालत में सैफई अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें:RSS पदाधिकारी पर किशोरी से छेड़छाड़ का आरोप, मुकदमा दर्ज होने पर भाजपाइयों ने थाने का किया घेराव, पीड़ित पक्ष पर लगाया डकैती का केस...

खाना खिलाकर किया बेहोश, फिर दिया घटना को अंजाम
जानकारी के अनुसार गांव अंजनी का रहने वाला विमलेश नाम का युवक बैंड में नाचने गाने का काम करता है। 29 सितंबर को वो अपनी बहन के घर घिरोर गया था। वहां से लौटते समय ईसन नदी के पुल पर वाहन की राह देख रहा था। इसी बीच उसे उसके परिचित मंगलामुखी मिल गए। उन्होंने उसे लिफ्ट देने के बहाने अपनी गाड़ी में बैठा लिया। आरोप है कि मंगलामुखी उसे अपने घर ले गए और खाना खिलाकर उसे बेहोश कर दिया। होश आने पर युवक को दर्द महसूस हुआ। देखा तो उसका नाजुक अंग कटा हुआ था।

यह भी पढ़ें:आजम खान के पक्ष में खड़े हुए शिवपाल यादव, भाजपा पर साधा निशाना, जानिए क्या कहा...देखें वीडियो

गंभीर हालत में सैफई रेफर
इसके बाद किन्नर उसे अपने साथ रखने की बात करने लगे, लेकिन मौका पाकर युवक वहां से भाग निकला। उसने घर पहुंचकर परिजनों को सारी बात बतायी। इसके बाद परिजनों ने उसका इलाज करवाना शुरू किया। लेकिन गुरुवार को उसकी हालत ज्यादा बिगड़ गई तो परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। वहां से उसे गंभीर हालत में सैफई रेफर कर दिया गया। पीड़ित की ओर से वारदात के संबन्ध में थाने में तहरीर दी गई है। इस मामले में इंस्पेक्टर कोतवाली ओमहरि वाजपेयी का कहना है कि मामला बिछवां थाना क्षेत्र का है। मामले की जांच की जा रही है।