ये है मामला
पीड़ित पक्ष के मुताबिक स्वयं सेवक संघ के प्रांत सह बौद्धिक प्रमुख सतीश निवासी ग्राम कैलाशपुर करहल, अपने दो भाइयों जयदेव व सहदेव और बेटे गणेश के साथ बुधवार की सुबह ग्रामसभा की जमीन पर खनन करा रहे थे। आरोप है कि इसी बीच एक अनुसूचित जाति की किशोरी शौच के लिए गई, तभी इन लोगों ने किशोरी से छेड़छाड़ कर दी। किशोरी के शोर मचाने पर वहां ग्रामीण पहुंच गए। ग्रामीणों को देखकर आरोपी वहां से जान से मारने की धमकी देकर भाग गए।