आगरा

2 बच्चों की मां को अपने स्टूडेंट के पापा से हुआ प्यार, पति से हुआ झगड़ा और फिर…

आगरा के सिकंदरा क्षेत्र में दो बच्चों की मां को अपने स्टूडेंट के पापा से प्यार हो गया। स्टूडेंट के पापा की दीवानी टीचर अपने पति से लड़कर उसके घर पहुंच गई।    
less than 1 minute read
• •
Updated: 2 Jan 2023, 4:17 PM IST
2 बच्चों की मां को अपने स्टूडेंट के पापा से हुआ प्यार, पति से हुआ झगड़ा और फिर...
पति और बच्चों को छोड़कर पहुंची आशिक के घर, हुआ हंगामा पुलिस ने भेजा जेल

जिले में एक टीचर की अजब प्रेम की गजब कहानी चर्चा में है। एक स्कूल की टीचर पर इश्क का जुनून इस कदर सवार हुआ कि वह अपने पति और दो बच्चों को छोड़ प्रेमी के घर पहुंच गई। टीचर का पति उसे लेने प्रेमी के घर पहुंचा तो विवाद हो गया। पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को थाने ले आई।


प्राईवेट स्कूल में पढ़ाती थी मैडम
मामला थाना सिकंदरा क्षेत्र का है। प्राईवेट स्कूल में पढ़ाने वाली मैडम को अपने स्टूडेंट के पापा से प्यार हो गया। कुछ दिन दोनों के बीच इश्क चलता रहा। लेकिन इसी बीच इसकी भनक मैडम के पति को हो गई। उसने अपनी शिक्षका पत्नी को समझाया, लेकिन वह नहीं मानी और दोनों का इश्क जारी रहा। शिक्षिका और पति के बीच आए दिन झगड़े होते। एक बार फिर दोनों में विवाद हुआ।

शिक्षिका अपने पति और बच्चों को छोड़कर प्रेमी के घर पहुंच गई। इसके पीछे-पीछे उसका पति भी पहुंच गया। शिक्षिका उसका पति और प्रेमी में झगड़ा बढ़ा तो पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस तीनों को पकड़कर थाना ले आयी। तीनों को चालान कर दिया गया।


पुलिस ने बताया कि शिक्षिका की 7 साल की बेटी और एक बेटा है। बेटा दिव्यांग है। शिक्षिका प्राइवेट स्कूल में पढ़ाती है। उसके स्टूडेंट के पिता स्कूल आते थे। मोबाइल पर शिक्षिका और स्टूडेंट के पापा से बातें शुरू हुईं । इसके बाद दोनों में प्यार हो गया।

Published on:
Also Read
View All
‘भाजपा किसी की सगी नहीं’ MLC चुनाव में बवाल, सपा नेता ने BJP प्रत्याशियों पर आकाश अग्रवाल पर जानलेवा हमले का लगाया आरोप

UP MLC Election 2026: ‘पश्चिम बंगाल जैसी गुंडई यूपी में भी’, सपा प्रत्याशी बोले- 12 जिलों में आपातकाल से भी बदतर हालात’

ताजमहल की खूबसूरती के साथ भारतीय संस्कृति के रंग में रंगे विदेशी पर्यटक, बोलीं फ्रांस की अलेक्जेंड्रा- भारत में सुरक्षित महसूस हो रहा

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आवास पर प्रदर्शन के आरोपी कांग्रेस नेता रिहा, जेल से निकलते ही निकाला जुलूस, पुलिस से हुई तीखी नोकझोंक

Agra News: जेल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मिले अजय कुमार लल्लू, जानिए CEC ज्ञानेश कुमार को लेकर क्या कहा?