16 सितंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ग्रेटर नोएडा: ईस्टर्न पेरीफेरल हाईवे पर मिला महिला का शव, टायर से सिर को कुचला

ग्रेटर नोएडा के ईस्टर्न पेरिफेरल हाईवे पर एक लड़की की लाश मिली है जिसका सिर कुचला हुआ है।
less than 1 minute read
Google source verification
noida.jpg

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा जिले में सोमवार सुबह ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर एक महिला का शव मिला। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पहचान छिपाने के लिए महिला का सिर कुचल दिया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

गौतमबुद्धनगर पुलिस की मीडिया सेल के अनुसार, 2 जनवरी को थाना दादरी क्षेत्र के ईस्टर्न पेरिफेरल हाईवे पर महिला के शव होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही तत्काल थाना प्रभारी दादरी द्वारा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव को अपने कब्जे में लिया। घटनास्थल पर पुलिस अधिकारी भी पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है।

पुलिस अधिकारी के मुताबिक किसी राहगीर ने महिला को गाड़ी से टक्कर मारी है। अधिकारियों का कहना है कि घटनास्थल पर किसी गाड़ी के टायरों के निशान भी मिले हैं। पुलिस महिला की पहचान कराने के प्रयास में जुट गई है। साथ ही आसपास के इलाके के सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला जा रहा है।

बड़ी खबरें

View All

ग्रेटर नोएडा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग