आगरा

चलती कार, लड़की और बरमानी माता मंदिर…आगरा में पड़ोसी ने मानवता को किया शर्मसार, फिर क्या हुआ?

UP Crime: यूपी की ताजनगरी आगरा से दिल दहलाने वाली वारदात सामने आई है। यहां घर से किशोरी को उसके पड़ोसी लड़कों ने अगवा कर लिया। इसके बाद दो घंटे तक चलती कार में उसके साथ हैवानियत की गई।
2 min read
May 12, 2024
Teenage girl gang raped in moving car Neighbor kidnapped and brutalized in Agra

Teenage Girl Gang Raped in Agra: उत्तर प्रदेश की ताजनगरी आगरा में मानवता को शर्मसार करने की घटना सामने आई है। यहां बाह थानाक्षेत्र निवासी एक किशोरी को उसके ही पड़ोसी युवकों ने अगवा कर लिया। इसके बाद चलती कार में उसके साथ दो घंटे हैवानियत की गई। इस दौरान किशोरी की हालत बिगड़ी तो आरोपियों ने बरमानी माता मंदिर के जंगल में बिना कपड़ों के फेंक दिया। खेतों में काम कर रहे किसानों ने बदहवास हालत में बिना कपड़ों के जंगल में किशोरी को देखा तो उन्होंने उसे कपड़े पहनाए। इसके बाद युवती नंगे पैर थाने पहुंची। जहां उसने पुलिस को अपनी आपबीती बताई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

आगरा के बाह थानाक्षेत्र की घटना

घटना आगरा जिले के बाह थाना क्षेत्र की है। पीड़िता के पिता ने बताया कि पड़ोस में रहने वाले युवक ने बहाने से उसकी बेटी को अगवा कर लिया। इसके बाद चलती कार में उसके साथ युवक और कार चालक ने दो घंटे तक दुष्कर्म किया। इस दौरान किशोरी की हालत बिगड़ गई तो आरोपियों ने उसे बरमानी माता मंदिर के जंगल में छोड़ दिया।

खेतों में काम कर रही महिला ने उसे देखा तो कपड़े पहनाए। किसानों ने उसे थाने पहुंचाया। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

बलरई थाने पहुंची पीड़िता ने क्या बताया?

किशोरी ने पुलिस को बताया कि पड़ोस में रहने वाला युवक उसे अपने साथ बहाने से ले गया था। बलरई क्षेत्र में कार चालक के सहयोग से आरोपी ने चलती कार में उसके साथ साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान कार चालक ने भी रेप किया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई तो आरोपियों ने बलरई थानाक्षेत्र के बरमानी माता मंदिर के जंगल में बिना कपड़ों के फेंक दिया। किशोरी के पैरों में चप्पल तक नहीं थी। वहां खेतों में काम कर रहे किसानों ने किशोरी को इस हाल में देखा तो उन्होंने उसे कपड़े पहनाए।

इसके बाद थाने पहुंचाया। पुलिस ने किशोरी के पिता को मामले की सूचना दी। पिता की तहरीर पर पुलिस ने पड़ोसी विजेन्द्र उर्फ विंदा तथा ड्राइवर के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर किशोरी का मेडिकल कराया है। पुलिस ने किशोरी का मेडिकल कराया। प्रभारी निरीक्षक बाह श्याम सिंह ने बताया कि आरोपी विजेन्द्र उर्फ विंदा को दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Updated on:
12 May 2024 03:42 pm
Published on:
12 May 2024 03:41 pm