आगरा

कंबल में मिले युवती के शव की AI की मदद से हुई पहचान, प्रेमी दिल्ली से गिरफ्तार सोशल अकाउंट से हो सकता बड़ा पर्दाफाश

एक भरोसे का रिश्ता कैसे मौत की वजह बन गया? सड़क किनारे मिले युवती के शव से लेकर कातिल तक पहुंचने की पूरी कहानी चौंकाने वाली है। सच क्या है। हत्या क्यों हुई और कैसे राज खुला राज आइये जानते हैं। पूरा घटनाक्रम?

2 min read
Feb 09, 2026
जांच करती पुलिस फोटो जेनरेट AI

आगरा के खंदौली क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे किनारे मिली युवती की लाश की गुत्थी आखिरकार सुलझ गई। पुलिस ने आधुनिक तकनीक और एआई की मदद से न सिर्फ मृतका की पहचान की। बल्कि उसके कातिल तक भी पहुंच गई। यह कहानी भरोसे, रिश्ते और धोखे के खौफनाक अंत की है।

आगरा जिले के खंदौली इलाके में यमुना एक्सप्रेसवे के 148 किलोमीटर बिंदु पर शुक्रवार को नाले में कंबल में लिपटा एक अज्ञात युवती का शव मिला था। चेहरा बुरी तरह घायल होने के कारण पहचान मुश्किल थी। पुलिस ने पारंपरिक जांच के साथ-साथ एआई तकनीक का सहारा लिया। एआई से युवती का स्पष्ट चेहरा तैयार कर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा किया गया। जिससे उसकी पहचान सोनाली के रूप में हुई। जांच में सामने आया कि सोनाली मूल रूप से महोबा जिले की रहने वाली थी। और बीते कई वर्षों से दिल्ली में सनी नामक युवक के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी। दोनों ने दो महीने पहले ही जहांगीपुरी इलाके में किराए पर कमरा लिया था।

ये भी पढ़ें

UP Board Exam 2026: अबकी बार बोर्ड परीक्षार्थियों को हर पन्ने पर लिखना होगा अनुक्रमांक, जानें जरूरी निर्देश

गलत गतिविधियों के कारण आरोपी ठिकाना बदलता रहता था


पड़ोसियों ने बताया कि वे अक्सर ठिकाने बदलते रहते थे। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि सनी के किसी दूसरी युवती से संबंध बन गए थे। जबकि सोनाली उस पर शादी का दबाव बना रही थी। इसी तनाव के चलते सनी ने गुरुवार रात दिल्ली में ही सोनाली की गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को कंबल में लपेटकर कार में छिपाया गया। और यमुना एक्सप्रेसवे के सुनसान हिस्से में नाले में फेंक दिया गया।

दिल्ली से आरोपी हुआ गिरफ्तार, वारदात में शामिल कुछ अन्य लोगों की पुलिस कर रही तलाश

साइबर सेल और सर्विलांस टीम की मदद से पुलिस सनी तक पहुंची और उसे दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में यह भी सामने आया कि इस वारदात में कुछ और लोग भी शामिल हो सकते हैं। जिनकी तलाश जारी है।

सोशल मीडिया अकाउंट से आपत्तिजनक सामग्री, सेक्स रैकेट से जुड़े होने की आशंका

पुलिस को सनी के सोशल मीडिया अकाउंट से कई आपत्तिजनक चैट और सामग्री मिली है। इससे उसके किसी सेक्स रैकेट से जुड़े होने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस उसके डिजिटल रिकॉर्ड खंगाल रही है।
सोनाली की मां और बहन को घटना की सूचना दे दी गई है। परिजन आगरा पहुंचकर पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार करेंगे। यह मामला एक बार फिर बताता है कि भरोसे के रिश्ते जब टूटते हैं। तो उनका अंजाम कितना दर्दनाक हो सकता है।

Updated on:
09 Feb 2026 12:00 pm
Published on:
09 Feb 2026 10:18 am
Also Read
View All

अगली खबर