आगरा

नए साल पर नहीं हो सकेगा ताजमहल का दीदार, जानिए वजह

साल के पहले दिन बंद रहेंगे ताजमहज के दरवाजे सैलाानियों काे दूर से ही करना हाेगा ताज का दीदार
less than 1 minute read
• •
Updated: 29 Dec 2020, 10:57 PM IST
taj.jpg
ताजमहल

पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क

आगरा. ( Agra ) अगर आप नए साल पर ताज महल ( Taj Mahal ) का करीब से दीदार करना चाहते हैं तो अपना प्रोग्राम बदल लीजिए क्योंकि नए साल पर ताज का दीदार नहीं हो पाएगा।

दरअसल एक जनवरी 2021 को ताजमहल ( the Taj Mahal ) का मुख्य दरवाजा बंद रहेगा और ऐसे में ताज नगरी पहुंचने वाले सैलानियों को दूर से ही ताज का दीदार करना पड़ेगा। ऐसे में ताजमहल (Taj Mahal ) का दीदार करने के लिए सैलानियों को मेहताब बाग जाना होगा या फिर आगरा किले के सामने से भी ताज का दीदार किया जा सकेगा दरअसल साल का पहला दिन शुक्रवार को पड़ रहा है और शुक्रवार को ताज के दरवाजे बंद रहते हैं। आगरा में इस दिन आगरा फोर्ट और अन्य स्मारक खुले रहते हैं लेकिन ताज महल के दरवाजे शुक्रवार को बंद रहते हैं। यही कारण है कि इस बार नव वर्ष पर ताज का दीदार नहीं हो सकेगा।

रहेगी पैनी नजर
अगर आप नए साल पर कोई भी चालाकी करना चाहते हैं तो यह चलाकी आपको महंगी पड़ सकती है। दरअसल जिला प्रशासन नए साल पर निगरानी रखेगा और ड्रोन कैमरे से भी निगरानी की जाएगी। इस दौरान किसी भी कार्यक्रम में 100 से अधिक लोगों के इकट्ठा होने पर भी पाबंदी रहेगी। एसएसपी आगरा बबलू कुमार ने गश्त बढ़ाने के साथ-साथ हुड़दंगियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।

Updated on:
29 Dec 2020, 10:57 PM IST
Published on:
Also Read
View All
पति की मौत पर पत्नी बोली- अधिकारी प्रताड़ित करते थे, कहते थे तुम्हारी जिंदगी बर्बाद कर देंगे

‘भाजपा किसी की सगी नहीं’ MLC चुनाव में बवाल, सपा नेता ने BJP प्रत्याशियों पर आकाश अग्रवाल पर जानलेवा हमले का लगाया आरोप

UP MLC Election 2026: ‘पश्चिम बंगाल जैसी गुंडई यूपी में भी’, सपा प्रत्याशी बोले- 12 जिलों में आपातकाल से भी बदतर हालात’

ताजमहल की खूबसूरती के साथ भारतीय संस्कृति के रंग में रंगे विदेशी पर्यटक, बोलीं फ्रांस की अलेक्जेंड्रा- भारत में सुरक्षित महसूस हो रहा

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आवास पर प्रदर्शन के आरोपी कांग्रेस नेता रिहा, जेल से निकलते ही निकाला जुलूस, पुलिस से हुई तीखी नोकझोंक