आगरा

पाकिस्तान की वजह से बदलेगा मौसम का मिजाज, 34 जिलों में भयंकर बारिश का अलर्ट जारी! 

UP Weather News: उत्तर प्रदेश में अगले तीन दिनों तक मौसम का मिजाज बदलेगा। आने वाले दिनों में प्रदेश में बारिश के आसार जताए जा रहे हैं। आइए बताते हैं आखिर किस जिलों में बारिश होने वाली है। 
less than 1 minute read
• •
Updated: 3 Jun 2025, 6:00 PM IST
Weather
प्रतीकात्मक तस्वीर

Weather News Uttar Pradesh: लखीमपुर-खीरी में मंगलवार को तेज हवाओं के साथ हुई झमाझम बारिश के साथ उत्तर प्रदेश के मौसम ने करवट ली है। प्रदेश की राजधानी लखनऊ को बादलों ने घेर रखा है और रुक-रुकर बारिश हो रही है। वहीं आगरा और कानपुर की बात करें तो वहां भी घने बादल छाए हुए हैं और तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हो रही है।

पाकिस्तान में बना चक्रवातीय दबाव 

मौसम वैज्ञानिको के अनुसार पाकिस्तान में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन (चक्रवातीय दबाव) की वजह से राजस्थान और उत्तर प्रदेश में बारिश हो रही है। ऐसे में उत्तर प्रदेश के 34 जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने और तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। 

मौसम वैज्ञानिक ने क्या कहा ? 

मौसम वैज्ञानिको के अनुसार पकिस्तान में बने इस साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में तेज हवाओं के साथ बारिश होने के आसार हैं। इसका असर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के साथ-साथ पूर्वांचल और अन्य सीमावर्ती इलाकों पर भीं पड़ेगा। ऐसे में उन इलाकों में भी बारिश हो सकती है।

6 जून से पड़ेगी गर्मी 

उत्तर प्रदेश के तराई इलाकों में बारिश से तापमान में गिरावट आई है। मंगलवार को पूरे प्रदेश में बादलों की आवाजाही और बारिश के आसार बने हुए हैं। हालांकि, 6 जून से एक बार फिर गर्मी बढ़ने लगेगी और तापमान में 3 से 5 डिग्री तक की बढ़ोतरी हो सकती है।  

Also Read
View All
‘भाजपा किसी की सगी नहीं’ MLC चुनाव में बवाल, सपा नेता ने BJP प्रत्याशियों पर आकाश अग्रवाल पर जानलेवा हमले का लगाया आरोप

UP MLC Election 2026: ‘पश्चिम बंगाल जैसी गुंडई यूपी में भी’, सपा प्रत्याशी बोले- 12 जिलों में आपातकाल से भी बदतर हालात’

ताजमहल की खूबसूरती के साथ भारतीय संस्कृति के रंग में रंगे विदेशी पर्यटक, बोलीं फ्रांस की अलेक्जेंड्रा- भारत में सुरक्षित महसूस हो रहा

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आवास पर प्रदर्शन के आरोपी कांग्रेस नेता रिहा, जेल से निकलते ही निकाला जुलूस, पुलिस से हुई तीखी नोकझोंक

Agra News: जेल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मिले अजय कुमार लल्लू, जानिए CEC ज्ञानेश कुमार को लेकर क्या कहा?