1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

NOIDA: थार का कहर! खून से लथपथ युवक से मारपीट के बाद चढ़ाई थार, कमेंट को लेकर बवाल 

NOIDA: नोएडा सेक्टर-53 में तेज रफ्तार थार ने युवक को टक्कर मारी, घटना वीडियो में कैद हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, युवक गंभीर घायल है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Nishant Kumar

•

Updated: 3 Jun 2025, 4:48 PM IST

NOIDA

ADCP Sumit Shukla on Thar wreaks havoc in NOIDA

NOIDA: नोएडा के सेक्टर-53 इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक हाई स्पीड थार ने एक युवक को जोरदार टक्कर मार दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि किस तरह युवक को पहले पीटा गया, फिर उसे जान से मारने के लिए थार से रौंदने की कोशिश की गई।

 क्या है पूरा मामला ? 

यह घटना थाना सेक्टर 24 क्षेत्र के अंतर्गत सेक्टर-53 की है। बताया गया कि कुछ युवकों के बीच पहले कहासुनी और मारपीट हुई, जिसके बाद हमलावर युवक ने थार गाड़ी को तेजी से युवक की ओर दौड़ाया और उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक सड़क से उछलकर नाली में जा गिरा।

पुलिस ने क्या कहा ? 

पुलिस ने बताया कि घटना में शामिल आरोपियों की पहचान की जा रही है और उनकी गिरफ्तारी के लिए एक विशेष टीम का गठन कर दिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान में आसानी होगी और जल्द ही उन्हें हिरासत में लिया जाएगा। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी प्रकार की जानकारी होने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें।

युवक की हालत गंभीर 

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना का वीडियो सामने आने के बाद नोएडा पुलिस ने इसका संज्ञान लिया और तत्काल कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें: पंचायत चुनाव की तैयारी में जुटी आम आदमी पार्टी, सांसद संजय सिंह ने की बैठक