1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UP: पंचायत चुनाव की तैयारी में जुटी आम आदमी पार्टी, सांसद संजय सिंह ने की बैठक 

UP Politics: आम आदमी पार्टी ने यूपी पंचायत चुनावों में मुद्दा-आधारित राजनीति को प्राथमिकता दी है, जाति-धर्म की राजनीति को नकारते हुए कानून व्यवस्था और विकास को केंद्र में लाने की बात कही।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

फिरोजाबाद

•

image

Nishant Kumar

•

Updated: 3 Jun 2025, 4:10 PM IST

UP

Sanjay Singh

UP Aam Aadmi Party: उत्तर प्रदेश पंचायत चुनावों को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) के यूपी प्रभारी संजय सिंह ने बैठक की। उन्होंने रणनीति स्पष्ट करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश का विकास केवल मुद्दा-आधारित राजनीति से संभव है, न कि जाति और धर्म की राजनीति से। उन्होंने जोर दिया कि राज्य की तरक्की तभी संभव है जब राजनीतिक विमर्श असली मुद्दों पर केंद्रित हो।

संजय सिंह ने क्या कहा ? 

संजय सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश की राजनीति वर्षों से जातीय और धार्मिक जाल में उलझी रही है। आप कार्यकर्ताओं की प्राथमिकता होनी चाहिए कि वे इससे आगे बढ़कर शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और सुरक्षा जैसे बुनियादी मसलों को केंद्र में लाएं, जिससे सच्चा विकास हो सके।

सीएम योगी पर साधा निशाना 

उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। सरकार न तो बेरोजगारी पर लगाम लगा सकी और न ही महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित कर पाई। संजय सिंह ने हाल ही में आगरा में एक मंदिर में पांच वर्षीय बच्ची के साथ बलात्कार और एक प्रताड़ित लड़की की आत्महत्या जैसे मामलों का जिक्र किया।

यह भी पढ़ें: अग्निवीरों को मिलेगा पुलिस और पीएसी में 20% आरक्षण, कैबिनेट का अहम फैसला

प्रदेश में निर्दोष लोगों को पीटा गया: संजय सिंह 

गिरती कानून व्यवस्था का एक और उदाहरण देते हुए सिंह ने कहा कि झूठे गौ रक्षा के मामले गढ़े गए हैं, जिनमें निर्दोष लोगों को सरेआम पीटा गया। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाएं न सिर्फ कानून की अवहेलना हैं, बल्कि समाज में डर और विभाजन पैदा करती हैं। आप पार्टी इस राजनीति के खिलाफ खड़ी है।