आगरा

बारिश का कहर: तीन की मौत, जगह-जगह जलभराव

बारिश के दौरान तीन लोगों की मौत हो गई। मृतक तीनों एत्मादपुर के हैं।

2 min read
Jul 26, 2018
बारिश का कहर: तीन की मौत, जगह-जगह जलभराव

आगरा। तेज बारिश ने जमकर कहर बरपाया। बीती रात शुरू हुई बारिश से शहर से लेकर देहात तक चार जगह से बड़ी खबर रही। जहां मकान और इमारत के गिरने से बड़े हादसे हुए। थाना मलपुरा क्षेत्र के धनौली गांव में तेज बारिश के चलते मकान ढ़ह गया, जिसमें बच्ची सहित चार लोग दब गए। जिसमें से चारों लोगों को निकाल लिया गया। वहीं एत्मादपुर में तीन लोगों की मौत हो गई।

ये भी पढ़ें

मौसमविभाग ने जारी की भारी बारिश की चेतावनी, ब्रज के दो जिलों सहित यूपी के 11 जिलों में अलर्ट

इनकी हुई मौत

बारिश के दौरान तीन लोगों की मौत हो गई। मृतक तीनों एत्मादपुर के हैं। मृतकों में एत्मादपुर के राम लक्ष्मण पुत्र छोटे लाल (54) नगला लाले गांव, नितीश कुमार पुत्र प्रमोद कुमार (21) रसूलपुर और राम कैलाश पुत्र शंकरलाल, रसूलपुर शामिल हैं। रामलक्ष्मण की मौत मकान की दीवार ढहने से हुई वहीं रसूलपुर निवासी राम कैलाश और नीतीश की मौत बंबे में डूबने से हुई है।

प्रशासन की खुली पोल

पहली ठीक-ठाक हुई बारिश ने प्रशासन/नगर महापालिका की सभी तैयारियों की पोल खोल कर रख दीं। स्मार्ट सिटी के दावे बारिश के पानी में बहते दिखे। इस बीच मथुरा और आगरा में भारी बरसात के लिए अलर्ट जारी किया गया है। केंद्र सरकार के अलर्ट के आधार पर आगरा प्रशासन ने 27, 28, 29, 30 चार दिनों के लिए अलर्ट जारी किया गया है। 27 को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी बारिश के आसार हैं वहीं 28, 29, 30 को सामान्य बारिश हो सकती है। स्थानीय स्तर पर प्रशासनिक अधिकारी सुबह से ही हालात पर नजर बनाए हुए हैं, प्रभारी डीएम/सीडीओ रविंद्र कुमार मांदड़, एडीएम, एमडी डीवीवीएनएल एसके वर्मा, नगरायुक्त सहित वरिष्ठ अधिकारी शहर में घूमकर हालातों का जायजा लेते नजर आए।

प्रभारी डीएम/सीडीओ ने किया निरीक्षण

सीडिओ रविंद्र मांदड़ ने आगरा के पोइया घाट, रेड फोर्ट, कैंट एरिया, सदर, मंटोला सहित शहर के तमाम इलाकों का दौरा किया। इसके साथ ही देहात में उपजिलाधिकारी, बीडीओ को जल निकासी कार्य तेज करने के आदेश दिए। अधिकारी लगातार हालातों पर नजर बनाए हुए हैं।

73 बिजलीघरों में घुसा पानी

एमडी डीवीवीएनएल एसके वर्मा ने बताया कि भारी बारिश के चलते हुए हुए जलभराव के कारण लगभग73 फीडर बंद हुए हैं। जिनमें आगरा के अजीजपुर, केदार नगर, आवास विकास, ट्रांसपोर्ट नगर, शहीद नगर शामिल हैं। मैनपुरी-भुजिया से ठुखराउ तक की लाइन के छह पोल भारी बरसात में पानी में गिर गए, जिसके कारण पांच बिजली उपकेंद्र बंद हो गए।

ये भी पढ़ें

लगातार बारिश से मकान की दीवार ढही, मां की मौत, बेटा घायल
Published on:
26 Jul 2018 07:04 pm
Also Read
View All