आगरा

कागजों में सिमटी महिला सुरक्षा, छेड़खानी से परेशान होकर 1 महीने में तीन युवतियों ने लगाई फांसी

Three Girls Hanged Themselves In 1 Month: आगरा में एक के बाद एक लगातार तीन युवतियों ने छेड़छाड से परेशान से होकर अपनी जान दी है। 17 फरवरी से लेकर 9 मार्च तक 3 युवतियों ने फंदे पर लटक कर जान गंवा दी है।

2 min read
Mar 11, 2024
Three Girls Hanged Themselves In 1 Month

Three Girls Hanged Themselves In 1 Month: आगरा में मनचले अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। उनसे परेशान होकर एक महीने में तीन युवत‍ियां आत्महत्या चुकी हैं। सभी मामलों में पुलिस पर निष्क्रियता का आरोप लगा है। फरवरी से अब तक बदनामी के डर से तीन युवत‍ियों ने फांसी लगाई है। ताजा मामला थाना बासौनी हाल का है।

17 फरवरी थाना खंदौली, 9 मार्च थाना जगनेर और अब थाना बासौनी में एक युवती ने फंदे पर लटक कर जान गंवाई है। रविवार को थाना बासौनी में एक युवती छेड़छाड़ से तंग आकर फंदे पर लटक गई। 6 दिन बाद परिजनों की तहरीर पर 6 लोगों के खिलाफ केस दर्ज हुआ है।


थाना बासौनी की रहने वाले पीड़‍ित पिता ने पुलिस को बताया कि उसकी 20 साल की बेटी को गांव का रहने वाला आदित्य भदौरिया उर्फ हनी दो साल से परेशान कर रहा था। उसे लगातार शारीरिक और मानसिक परेशानियां दे रहा था। उसे कई बार समझाया, लेकिन वह मानने को तैयार नहीं था। इस वजह से उसने अपनी बेटी का रिश्ता तय कर दिया। 18 अप्रैल को बेटी की शादी थी। इसकी जानकारी होने पर 2 मार्च को आरोपी हनी भदौरिया अपने परिजनों के साथ घर में घुस आया। हथियारों के बल पर मेरी बेटी से शादी का दवाब बनाने लगे। इससे आहत होकर बेटी ने 4 मार्च को पंखे से लटक कर अपनी जान दे दी।


17 फरवरी को थाना खंदौली की रहने वाली एक 18 साल की युवती ने फंदे पर लटक कर जान दी थी। जब युवती की कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही थी तो केंद्रीय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल के हस्तक्षेप के बाद आरोपियों पर केस दर्ज हुआ। इसके बाद गांव में दो जातियों के बीच तनाव पैदा हो गया।

इसके बाद दूसरे मामले में 9 मार्च को थाना जगनेर में दूसरी युवती ने अपनी जान गंवाई। छेडखानी का केस दर्ज होने के बाद आरोपी पर कार्रवाई नहीं हुई और आरोपी पक्ष पीड़‍ित परिवार पर राजीनामा का दवाब बनाने लगा। इस पर युवती फंदे पर लटक गई। इस घटना के 6 दिन बाद का पुराना मामला रविवार को सामने आया। पीड़ित पक्ष ने 6 के खिलाफ धारा 306 और 507 के तहत केस दर्ज कराया है।

पीड़‍िता के पिता ने पुलिस को बताया कि आरोपी पक्ष के लोग उसकी बेटी पर शादी करने का दवाब बना रहे थे। इस काम के लिए आदित्य उर्फ हनी के पिता सुखलाल और उसकी दोनों पत्नियां, हनी का ताऊ ओमप्रकाश और उसकी पत्नी और हनी घर में रात 8.30 बजे घुस आए। हनी ने बेटी के सीने पर हथियार लगाकर शादी करने का दवाब बनाया था। इससे आहत होकर मेरी बेटी ने अगले दिन पंखे से फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। थानाध्यक्ष बासौनी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश में दबिशें दी जा रही हैं, जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।

Updated on:
11 Mar 2024 09:24 pm
Published on:
11 Mar 2024 09:23 pm
Also Read
View All