आगरा

अब ताजमहल का दीदार करने के लिए घर बैठे होगी गाइड की बुकिंग, मिलेगा ये फायदा

अब विदेशी पर्यटकों को अपने देश से ही गाइड बुक करने की सुविधा मिल सकेगी। इसके लिए बस उन्हें एक क्लिक करना होगा। दुनिया की नामचीन बेवसाइटों में से किसी पर भी क्लिक करते ही आगरा में ताजमहल सहित अन्य स्मारकों का भ्रमण कराने के लिए उनकी भाषा का गाइड मिल जाएगा।
2 min read
• •
Updated: 9 Sep 2022, 1:15 PM IST
to_see_the_taj_mahal_book_a_guide_from_anywhere_in_online.jpg

प्राचीन स्थलों को देखने और उनके बारे में जानकारी के लिए एक गाइड की जरूरत सभी को पड़ती है। ये सुविधा आगरा के ताजमहल में भी है। लेकिन अच्छी बात ये है कि अब विदेशी पर्यटकों को अपने देश से ही गाइड बुक करने की सुविधा मिल सकेगी। इसके लिए बस उन्हें एक क्लिक करना होगा। दुनिया की नामचीन बेवसाइटों में से किसी पर भी क्लिक करते ही आगरा में ताजमहल सहित अन्य स्मारकों का भ्रमण कराने के लिए उनकी भाषा का गाइड मिल जाएगा। इसके साथ ही गाइड की प्रोफाइल पर देश का झंडा लगा होगा। इतना ही नहीं पर्यटक इन गाइड की फीस भी आनलाइन ही जान सकेंगे। इसके लिए पर्यटन विभाग की साइट को दुनियाभर की वेबसाइटों से लिंक कराया जाएगा।

मंत्रालय ने इसकी जिम्मेदारी एक एजेंसी को सौंपी

आपको बता दें कि पर्यटकों को यह सुविधा देने के लिए पर्यटन मंत्रालय ने ये कद उठाया है, जिसपर तेजी से काम चल रहा है। मंत्रालय ने इसकी जिम्मेदारी एक एजेंसी को सौंपी है। ये एजेंसी ही यूपीटी के गाइडों की सूची को लेकर उससे गाइड का पूरा प्रोफाइल तैयार करेगी। इसके बाद उसे नामचीन वेबसाइट पर डाला जाएगा। इसका एक फायदा ये भी होगा कि पर्यटकों के साथ धोखाधड़ी नहीं होगी और यूपीटी के गाइड को काम आसानी से मिल जाएगा।

किसी भी देश के पर्यटक को उनकी भाषा का गाइड मिल सकेगा

दरअसल वेबसाइट के जरिए किसी भी देश के पर्यटक को उनकी भाषा का गाइड मिल सकेगा। वेबसाइटों पर गाइड के फोन नंबर भी अंकित होंगे। उससे ताजमहल के अलावा आसपास के अन्य पर्यटन स्थलों में भ्रमण करने, होटल में ठहरने, खरीदारी के लिए एंपोरियम की जानकारी ली जा सकेगी। टूरिस्ट गाइड्स वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपक दान का कहना है कि प्रदेश की पर्यटन साइट को अन्य वेबसाइटों से लिंक करने से गाइडों के साथ पर्यटकों को भी काफी लाभ होगा।

ये होंगे गाइड बुक करने के रेट
- 1 से पांच पर्यटक
हाफ डे 1800 रुपये
फुल डे 2200 रुपये
- 6 से 14 पर्यटक
हाफ डे 2200 रुपये
फुल डे 2850
- 15 से 40 पर्यटक
हाफ डे 2900 रुपये
फुल डे 3800 रुपये

हिन्दी, अंग्रेजी के अलावा अन्य भाषा के गाइड के लिए लिए अतिरिक्त देय

हाफ डे 600 रुपये
फुल डे 800 रुपये
- 2157 यूपीटी के गाइड हैं ताजमहल पर
- 350 गाइडों को लाइसेंस अभी मिलने हैं
- एक शहर से दूसरे शहर में जाने पर गाइड को 2850 रुपये मिलेंगे
- यदि पर्यटक उसे अपने साथ ही होटल में ठहराता और खाना खिलाता है तो 1350 रुपये मिलेंगे

Published on:
Also Read
View All
‘भाजपा किसी की सगी नहीं’ MLC चुनाव में बवाल, सपा नेता ने BJP प्रत्याशियों पर आकाश अग्रवाल पर जानलेवा हमले का लगाया आरोप

UP MLC Election 2026: ‘पश्चिम बंगाल जैसी गुंडई यूपी में भी’, सपा प्रत्याशी बोले- 12 जिलों में आपातकाल से भी बदतर हालात’

ताजमहल की खूबसूरती के साथ भारतीय संस्कृति के रंग में रंगे विदेशी पर्यटक, बोलीं फ्रांस की अलेक्जेंड्रा- भारत में सुरक्षित महसूस हो रहा

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आवास पर प्रदर्शन के आरोपी कांग्रेस नेता रिहा, जेल से निकलते ही निकाला जुलूस, पुलिस से हुई तीखी नोकझोंक

Agra News: जेल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मिले अजय कुमार लल्लू, जानिए CEC ज्ञानेश कुमार को लेकर क्या कहा?