पंडित दीपक बता रहे हैं रविवार को कैसे किया जाए उपाय ताकि घर में कभी ना रहे रुपयों की कमी
आगरा। सूर्य भगवान का दिन रविवार को माना गया है। सूर्य यदि उच्च हों तो व्यक्ति को नई बुलंदियों तक पहुंचाते हैं। लेकिन, कई राशियों में सूर्य की दशा सही नहीं चलती हैं तो वे सफलता पाने में पीछे रह जाते हैं। ऐसी राशियों को कुछ उपाय और टोटके करने से उनके जीवन में फिर से सुख और समृद्धि आ सकती है। घर परिवार में धन और संपदा की कमी नहीं रहेगी। ज्योतिषाचार्य पंडित दीपक शुक्ल बता रहे हैं कि कैसे किए जाए रविवार के दिन कुछ टोटके और उपाय।
रविवार के टोटके और उपाय
पंडित दीपक शुक्ल का कहना है कि रविवार को सूर्य भगवान का दिन माना गया है। अगर हर रविवार को सूर्य का व्रत किया जाए तो नौकरी में लगातार तरक्की मिलती है। इसके अलावा रविवार को व्रत करने से आंखों व त्वचा संबंधी रोग भी दूर रहते हैं।रविवार के दिन सुबह जल्दी उठे, स्नानादि से निवर्त होकर तांबे के लोटे में जल ले, अक्षत कुमकुम, गुड़ और फूल डालकर भगवान सूर्य को अर्घ्य दे। जल चढ़ाते समय सूर्य मंत्रों का जाप करते रहना चाहिए। रविवार को पीपल के पेड़ के नीचे चौमुखा दीपक जलाने से धन, वैभव और यश में वृद्धि होती है। रविवार को गाय के घी का दीपक घर में जलाएं। रविवार को सुबह गौरी-शंकर रुद्राक्ष शिवजी के मंदिर में चढ़ाएं। रविवार के दिन बड़ के पत्ते पर मनोकामना लिखकर बहते जल में प्रवाहित करने से मनोरथ पूर्ति होती है।
ये भी पढ़ें
ताबें के पात्र से करें दान
रविवार को तांबे के बर्तन, लाल वस्त्र, गेहू, गुड़, माणिक्य, लाल चन्दन, इनमें से किसी भी चीज़ का दान करने से आपके ऊपर सूर्यदेव की कृपा बनी रहती है। रविवार के दिन बाजार से तीन झाड़ू खरीदकर लाएं। अगले दिन ब्रह्म मुहूर्त में सभी नित्य क्रियाओं से निवृत्त होकर अपने घर के आसपास किसी मंदिर में वह तीनों झाड़ू रख आएं। ध्यान रहे झाड़ू मंदिर रखते समय आपको कोई देखे नहीं। रविवार की रात को सोते समय 1 गिलास में दूध भरकर अपने सिर के पास रखकर सोना है, सुबह उठने के बाद इस दूध को किसी बबूल के पेड़ की जड़ में डाल दें। आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करने से सूर्यदेव की कृपा अवश्य प्राप्त होती है।