आगरा

पर्यटन मंत्री ने आगरा, मथुरा और फिरोजाबाद के 15 स्मारकों को संरक्षित करने का फैसला लिया

उत्तर प्रदेश सरकार में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बैठक के दौरान एक बड़ा फैसला लिया है। आगरा, मथुरा और फिरोजाबाद 15 स्मारकों और स्थलों का राज्य पुरातत्व विभाग ने संरक्षित करने का फैसला लिया है। योजना के तहत तीनों शहरों के कई स्थल का अब कायाकल्प किया जाएगा।
less than 1 minute read
• •
Updated: 2 Aug 2022, 12:58 PM IST
tourism-minister-jaiveer-singh-decision-15-places-agra-mathura-and-firozabad-will-be-protected.jpg

उत्तर प्रदेश सरकार में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बैठक के दौरान एक बड़ा फैसला लिया है। आगरा, मथुरा और फिरोजाबाद 15 स्मारकों और स्थलों का राज्य पुरातत्व विभाग ने संरक्षित करने का फैसला लिया है। मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि योजना के तहत तीनों शहरों के कई स्थल को अब संरक्षित किया जाएगा। बता दें कि राज्य सरकार पर्यटकों को लुभाने के लिए पर्यटक स्थलों के सौंदर्यीकरण और रखरखाव की योजना पर काम कर रही है। इसी कड़ी में अब तीनों शहरों के पर्यटन स्थलों को भी चमकाने का निर्णय लिया गया है।

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि कई पुराने क्षेत्र ऐसे हैं, जो आगरा के समीप स्थित हैं। वहीं स्मारकों कुछ ऐसे हैं, जो बहुत पुराने और महत्वपूर्ण हैं। इन पुराने स्मारकों को सुरक्षित कर प्रदेश की संस्कृति को आने वाली पीढ़ी के लिए बचा के रखना है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि इन स्थालों से देश का मान सम्मान जुड़ा हुआ है। इन स्थलों से बुनियादी सुविधा भी विकसित किया जाएगा, ताकि देश-विदेश से आने वाले पर्यटक इन जगहों को तीर्थ यात्रा के तरह इस्तेमाल करें। इससे लोगों को रोजगार भी मिलेगा और राज्य सरकार को राजस्व भी मिलेगा।

प्राचीन और महत्वपूर्ण धरोहर स्थल

उन्होंने बताया कि इन स्थलों में सरोवर एवं छतरियां, कांवरगांव, मथुरा, ताज बीबी की समाधि, रमणरेती, महावन मथुरा, लक्ष्मी घाट, वृन्दावन, पुरानी हवेली तथा चित्रित शैलाश्रय आगरा, बाग-ए-जहांआरा, बाग-ए-सुल्तान परवेज, रामबाग, बटेश्वर, फिरोजाबाद का चन्द्रबाड़ का किला एवं मध्यकालीन सराय छाता जिला मथुरा, किला बटेश्वर बाह, हवेली के बुर्ज और मुबारक मंजिल बल्केश्वर भी शामिल हैं।

Published on:
Also Read
View All
पति की मौत पर पत्नी बोली- अधिकारी प्रताड़ित करते थे, कहते थे तुम्हारी जिंदगी बर्बाद कर देंगे

‘भाजपा किसी की सगी नहीं’ MLC चुनाव में बवाल, सपा नेता ने BJP प्रत्याशियों पर आकाश अग्रवाल पर जानलेवा हमले का लगाया आरोप

UP MLC Election 2026: ‘पश्चिम बंगाल जैसी गुंडई यूपी में भी’, सपा प्रत्याशी बोले- 12 जिलों में आपातकाल से भी बदतर हालात’

ताजमहल की खूबसूरती के साथ भारतीय संस्कृति के रंग में रंगे विदेशी पर्यटक, बोलीं फ्रांस की अलेक्जेंड्रा- भारत में सुरक्षित महसूस हो रहा

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आवास पर प्रदर्शन के आरोपी कांग्रेस नेता रिहा, जेल से निकलते ही निकाला जुलूस, पुलिस से हुई तीखी नोकझोंक