2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Ghaziabad : ट्रैफिक पुलिसकर्मी से भिड़े युवक ने की जमकर मारपीट, फिर पुलिस ने सिखाया सबक

गाजियाबाद में ट्रैफिक पुलिसकर्मी से सरेआम मारपीट का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में युवक ट्रैफिक पुलिसकर्मी से बीच सड़क पर ही भिड़ गया। इतना ही नहीं युवक ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी का गला पकड़ते हुए जमकर मारपीट भी की। हालांकि पुलिस ने बाद में चालान कर उसे सबक सिखाया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाज़ियाबाद

•

image

lokesh verma

•

Updated: 2 Aug 2022, 10:59 AM IST

challan-deducted-for-the-youth-who-beat-up-traffic-policeman-in-ghaziabad.jpg

गाजियाबाद में ट्रैफिक पुलिसकर्मी से मारपीट का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि एक युवक ट्रैफिक पुलिसकर्मी से बीच सड़क पर ही भिड़ गया। इतना ही नहीं युवक ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी का गला पकड़ते हुए जमकर मारपीट भी की। हालांकि पुलिस ने बाद में उसका चालान कर उसे सबक सिखाया है। इसी बीच पास खड़े किसी शख्स ने वीडियो बना ली और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। मामला पुलिस अधिकारियों के संज्ञान में आने के बाद अब युवक के खिलाफ केस दर्ज करने की तैयारी की जा रही है।

दरअसल, वायरल हो रहा यह वीडियो गाजियाबाद के थाना विजय नगर क्षेत्र स्थित गौशाला फाटक का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, सावन के तीसरे सोमवार के चलते भगवान दूधेश्वर नाथ मंदिर में अधिक भीड़ थी। इस कारण रूट डायवर्जन करते हुए वाहनों के निकलने पर रोक लगाई हुई थी। अचानक ही इसी बीच एक युवक कार में सवार होकर आया और उसी रास्ते से निकलने की जिद पकड़ ली। उधर, ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने भी युवक को काफी रोकने का प्रयास किया और जब ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने आगे बैरियर लगा दिया तो कार से उतर कर युवक पुलिसकर्मी से भिड़ गया।

यह भी पढ़ें - एसएसपी ने एसओजी टीम को किया लाइन हाजिर, थानों से नए पुलिसकर्मियों को दी तैनाती

लोगों समझाने पर भी नहीं माना

इस दौरान युवक ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी से जमकर मारपीट की। आसपास खड़े लोगों ने बीच-बचाव करने का भी प्रयास किया। उधर स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची, तब जाकर कहीं युवक का गुस्सा शांत हुआ। हालांकि पुलिसकर्मी ने गाड़ी का चालान कर युवक को सबक सिखा दिया।

यह भी पढ़ें - लव जिहाद : हिंदू किशोरी को भगा ले गया मुस्लिम युवक, क्षेत्र में तनाव

अब केस दर्ज करने की तैयारी

वहीं, इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही मामला पुलिस के आला अधिकारियों के संज्ञान में आया। जिसके बाद अब युवक के खिलाफ केस दर्ज करने की तैयारी की जा रही है।