आगरा

दूध, बादाम, अंडों से कहीं ज्यादा हैं मूंगफली के फायदे, रात को भिगोकर खाएं, जानलेवा बीमारियां कोसों दूर रहेंगी

रातभर पानी में भीगी हुई मूंगफली के हैं अनगिनत फायदे जानकर चौंक जाएंगे आप।
2 min read
• •
Updated: 7 Dec 2019, 11:40 AM IST
MSP procurement of peanuts came to a barrier
MSP procurement of peanuts came to a barrier

आपको जानकर हैरानी होगी कि 100 ग्राम कच्ची मूंगफली में एक लीटर दूध के बराबर प्रोटीन पाया जाता है। दरअसल मूंगफली में प्रोटीन की मात्रा 25 प्रतिशत से भी अधिक होती है। 250 ग्राम भूनी मूंगफली में जितनी मात्रा में खनिज और विटामिन पाए जाते हैं, वो 250 ग्राम मांस से भी प्राप्त नहीं हो सकते। एक अंडे व दूध में संयुक्त रूप से जितना प्रोटीन पाया जाता है, उससे कहीं ज्यादा मूंगफली के कुछ दानों से मिल जाता है। यदि व्यक्ति नियमित रूप से मूंगफली का सेवन करे तो उसके शरीर में दूध, बादाम और घी की पूर्ति हो जाती है। डायटीशियन अनामिका शुक्ला से जानते हैं मूंगफली के अनगिनत फायदों के बारे में।

डायटीशियन अनामिका शुक्ला का कहना है कि आमतौर पर लोग सर्दियों में मूंगफली खाते हैं। तासीर गर्म होने के कारण गर्मियों में इससे परहेज करते हैं। लेकिन अगर मूंगफली के कुछ दानों को रोजाना भिगोकर खाया जाए तो स्‍वास्‍थ्‍य सम्बंधी तमाम समस्‍याएं दूर हो सकती हैं। भीगी हुई मूंगफली को गर्मियों में भी खाया जा सकता है। इसे भिगोकर खाने से शरीर में आयरन की कमी दूर होती है। इससे शरीर में खून की कमी दूर होती है व ब्लड सर्कुलेशन ठीक रहता है। इसके अलावा फाइबर से भरपूर भीगी मूंगफली खाने से डाइजेशन सिस्टम दुरुस्त रहता है।

डायबिटीज से बचाती है
रोजाना भीगी हुई मूंगफली का सेवन ब्लड शुगर को कंट्रोल करता है। इससे आप डायबिटीज जैसी बीमारी से बचे रहते हैं। लिहाजा यदि आपको शुगर की समस्या है तो रोज रात भर भीगे हुए मूंगफली के पचास ग्राम दाने नियमित रूप से सुबह के समय खाएं, राहत मिलेगी।

गैस और एसिडिटी से होता बचाव
मूंगफली में कई न्यूट्रिएंट्स जैसे पोटेशियम, मैग्नीज, कॉपर, कैलिशयम, आयरन, सेलेनियम आदि पाए जाते हैं। इसे भिगोकर सुबह खाली पेट खाने से गैस और एसिडिटी की परेशानी दूर होती है। सर्दियों में भीगी हुई मूंगफली का गुड़ के साथ सेवन करने से जोड़ो और कमर दर्द की समस्या दूर हो जाती है। यह शरीर में कैल्शियम की पूर्ति करने का एक बहुत अच्छा साधन है।

याद्दाश्त बढ़ाती मूंगफली
भीगी हुई मूंगफली के दाने आंखों की रोशनी और याद्दाश्त को तेज करते हैं। इससे शारीरिक ऊर्जा और स्फूर्ति भी बनी रहती है। शायद यही कारण है कि इसे गरीबों का बादाम कहा जाता है।

कैंसर को दूर रखती
मूंगफली में मौजूद तैलीय अंश गीली खांसी और भूख न लगने की समस्या को दूर करते हैं। रोजाना इसके कम से कम 20 दाने खाने से कैंसर से बचाव होता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स, आयरन, फोलेट, कैल्शियम और जिंक शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते हैं।

Updated on:
7 Dec 2019, 11:40 AM IST
Published on:
Also Read
View All
पति की मौत पर पत्नी बोली- अधिकारी प्रताड़ित करते थे, कहते थे तुम्हारी जिंदगी बर्बाद कर देंगे

‘भाजपा किसी की सगी नहीं’ MLC चुनाव में बवाल, सपा नेता ने BJP प्रत्याशियों पर आकाश अग्रवाल पर जानलेवा हमले का लगाया आरोप

UP MLC Election 2026: ‘पश्चिम बंगाल जैसी गुंडई यूपी में भी’, सपा प्रत्याशी बोले- 12 जिलों में आपातकाल से भी बदतर हालात’

ताजमहल की खूबसूरती के साथ भारतीय संस्कृति के रंग में रंगे विदेशी पर्यटक, बोलीं फ्रांस की अलेक्जेंड्रा- भारत में सुरक्षित महसूस हो रहा

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आवास पर प्रदर्शन के आरोपी कांग्रेस नेता रिहा, जेल से निकलते ही निकाला जुलूस, पुलिस से हुई तीखी नोकझोंक