आगरा

शहर को खूबसूरत बनाने के लिए मेयर की मुहिम

जमीन के अंदर बनाए जा रहे हैं कूड़ा घर

2 min read
May 18, 2018
शहर को खूबसूरत बनाने के लिए मेयर की मुहिम

आगरा। क्लीन आगरा , ग्रीन आगरा और नवीन आगरा के साथ ब्यूटीफुल आगरा बनाने के लिए महापौर नवीन जैन के प्रयास से आगरा नगर निगम तेजी गति से शहर में विकास कार्य करा रहा है। शहर को सुंदर बनाने की दिशा में एक और कदम आगे बढ़ाते हुए नगर निगम द्वारा शहर में जगह जगह स्मार्ट व आधुनिक अंडरग्राउंड डस्टबिन बनाए जा रहे हैं। प्रथम चरण में शहर के पांच स्थानों पर 10 अंडर ग्राउंड डस्टबिन तैयार किए गए हैं जिसका उद्घाटन जज कंपाउंड, नेहरू नगर पर महापौर नवीन जैन द्वारा किया गया।

25 स्थाई और 125 अस्थाई डलावघर बनेंगे

ये भी पढ़ें

Video: Race 3 का पहला सांग हुआ आउट, जमकर डांस करते दिखे सलमान तो वही जैकलीन ने पोल डांस से बिखेरे जलवें

महापौर नवीन जैन ने बताया कि पूरे शहर में 25 स्थाई और 125 अस्थाई डलावघर बने हुए हैं। इसके अलावा शहर में कई ऐसी जगह थीं, जहां पर आवश्यकता होने के बावजूद डलावघर नहीं बने थे। ऐसी जगह को चिन्हित कर वहां स्मार्ट व आधुनिक अंडरग्राउंड डस्टबिन बनाए जाने की योजना तैयार की गई है। जिसमें पहले चरण में पांच स्थानों पर 10 डस्टबिन लगाए गए हैं। महापौर ने बताया कि मजबूत स्टील बॉडी से बने इस अंडरग्राउंड डस्टबिन के प्रत्येक सेट में गीला व सूखा कूड़ा भंडारण की अलग-अलग व्यवस्था है। 1100 लीटर की क्षमता वाले इस डस्टबिन में वैज्ञानिक तरीके से कचरे का भंडारण किया जाता है। डस्टबिन के ऊपर जमीन में एक इंडिकेटर लगाया गया है जो यह बताएगा कि डस्टबिन कूड़े से पूरा भर गया है या नहीं। कूड़ा भर जाने के बाद हाइड्रोलिक पावर के माध्यम से यह डस्टबिन जमीन के ऊपर आएगा और मशीन की सहायता से डस्टबिन का कूड़ा गाड़ी में भर दिया जाएगा।

सड़क पर नहीं मिलेगा कूड़ा
इसके लाभ के बारे में बताते हुए महापौर ने कहा कि अंडरग्राउंड डस्टबिन बनाने के लिए अतिरिक्त भूमि की आवश्यकता नहीं होती है। सड़क पर अब कोई कूड़ा कचरा फैला हुआ नहीं दिखाई देगा। कूड़ा ना फैलने के कारण सड़क पर अतिक्रमण भी नहीं होगा। पशु या आवारा जानवर भी एकत्रित कूड़े से दूर रहेंगे। डस्टबिन पूरी तरह से बंद होने के कारण कूड़े की बदबू नहीं फैलेगी और आसपास पर्यावरण भी सुरक्षित रहेगा। इस मौके पर अपर नगर आयुक्त विजय कुमार, चीफ अभियंता संजय कटियार, मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एम एम अग्रवाल, पार्षद शरद चौहान, पार्षद गुलाब सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

चिन्हित 5 जगह पर लगाए गए 10 अंडरग्राउंड डस्टबिन
1. दीवानी चौराहे के पास दो, जज कंपाउंड, नेहरूनगर पर दो, सुभाष नगर पुलिस चौकी के पास दो डस्टबिन, भगवान टॉकीज बीकानेरवाला के सामने एक, नंदकिशोर अस्पताल के पास एक डस्टबिन लगाया गया है।

ये भी पढ़ें

VIDEO:फिल्म को हिट कराने के लिए सलमान से लेकर दीपिका तक अपनाते हैं ये टोटके
Updated on:
18 May 2018 05:52 pm
Published on:
18 May 2018 07:02 pm
Also Read
View All