आगरा

मुख्यमंत्री के इंतजार में लोग अकुलाए, गर्मी से बुरा हाल, देखें वीडियो

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के पालीवाल पार्क ओर जाने वाला रास्ता रोके जाने से अफरा-तफरी

2 min read
Sep 25, 2018
CM yogi
CM yogi

आगरा। उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को आगरा आ रहे हैं। वे डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय (आगरा विश्वविद्यालय) के पालीवाल पार्क परिसर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। निर्धाति कार्यक्रम के अनुसार उन्हें 12.35 बजे विश्वविद्यालय पहुंचना था। अभी तक नहीं पहुंचे हैं। लोक अकुला रहे हैं। पांडाल में गर्मी से बुरा हाल है। लोगों ने निमंत्रण पत्र को पंखा बना लिया है।

ये था कार्यक्रम
राज्यपाल और मुख्यमंत्री राजकीय विमान से दोपहर 12:15 बजे खेरिया हवाई अड्डे पर उतरना था। दोपहर 12:35 बजे विश्वविद्यालय में पहुंचना था। अपराह्न 1:30 बजे से 2:00 बजे तक का समय दोनों का आरक्षित रखा गया था। अपराह्न 2:15 बजे खेरिया हवाई अड्डे से मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से कानपुर देहात के लिए रवाना और राज्यपाल राजकीय विमान से लखनऊ जाना था। सभी कार्यक्रम विलंबित हैं।


सुबह नौ बजे से इन्तजार
मुख्यमंत्री का कार्यक्रम एक घंटा से अधिक लेट चल रहा है। अतिथि और बच्चे प्रातः नौ बजे से कार्यक्रम स्थल पर हैं। पालीवाल पार्क की ओर जाने वाले अधिकांश मार्ग बंद कर दिए गए हैं। एमजी रोड पर भी यातयात बंद है। इसके चलते शहर में अव्यवस्था फैल गई है। सोशल मीडिया पर उत्तर प्रदेश सरकार की खिंचाई की जा रही है। लोग कह रहे हैं कि एक ओर तो सरकार वीआईपी कल्चर को समाप्त करने की बात करती है और दूसरी ओर सामान्य जन को सड़क पर चलने हनं दिया जा रहा है।


यातायात मार्ग बदला
डॉ भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में राज्यपाल राम नाईक और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम के कारण ट्रैफिक डायवर्जन किया गया है। विश्वविद्यालय चौराहे से पालीवाल चौकी तक ट्रैफिक का आवागमन आम लोगों के लिए बंद कर दिया गया है। इसकी घोषणा पहले से ही कर दी गई थी, फिर भी लोगों को खासी परेशानी हुई। विश्वविद्यालय के आसपास के स्कूलों की छुट्टी 11 बजे कर दी गई थी, फिर भी अव्यवस्था फैली रही। स्कूली वाहन जाम में फँस गए।

Published on:
25 Sept 2018 01:43 pm