आगरा

मुख्यमंत्री ने आगरा विश्वविद्यालय, तो डॉ. महेन्द्र नाथ पांडे ने जगन गर्ग को सराहा, जानिए क्या कहा, देखें वीडियो

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, वैचारिक क्रांति की शुरुआत पंडित दीनदयाल जी ने की थी। उन्होंने आगरा विश्वविद्यालय की सराहना की।

2 min read
Sep 25, 2018
Yogi Adityanath
मुख्यमंत्री ने आगरा विश्वविद्यालय, तो डॉ. महेन्द्र नाथ पांडे ने जगन गर्ग को सराहा, जानिए क्या कहा, देखें वीडियो

आगरा। उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के पालीवाल पार्क परिसर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की मूर्ति का अनावरण किया। साथ ही छलेसर परिसर में बने पंडित दीनदयाल उपाध्याय ग्राम्य विकास संस्थान के भवन का लोकार्पण किया। इस मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, वैचारिक क्रांति की शुरुआत पंडित दीनदयाल जी ने की थी। उन्होंने आगरा विश्वविद्यालय की सराहना की।

भारत उभर रहा है
मुख्यमंत्री ने कहा- आज वो विचार गरीब तबके को शासन की योजना से जोड़कर उसके स्तर को उठाने का काम कर रहा है, वह पंडित दीनदयाल उपाध्याय का है। साढ़े चार वर्षों के दौरान प्रधानमंत्री के नेतृत्व में कई योजनाएं लागू की गई हैं। पंडित दीनदयाल के विचारों को जोड़कर विकास हो रहा है। इस समय भारत उभर रहा है। जो भारत के बारे में गलत मंशा से सोचते हैं, देश और दुनिया की ताकतें उसे स्वीकार नहीं करेंगी। भारत को एक बार फिर से खंडित और अस्थिर करने का प्रयास किया जा रहा है।

आगरा विश्विद्यालय ऊंचाई छू रहा
हमारे विश्वविद्यालयों और शैक्षिक संस्थाओं में शैक्षिक स्वरूप कैसा होना चाहिए, इस पर हमने कभी चिंतन नही किया। अगर पंडित जी की सोच पर हम चलते तो स्वरूप दूसरा होता। मुझे प्रसन्नता है आगरा विश्विद्यालय विकास की ऊँचाई को छू रहा है, लेकिन अभी बहुत कुछ करना है।

विधायक जगन प्रसाद गर्ग को बधाई
भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडे ने कहा कि उत्तरी विधानसभा क्षेत्र से विधायक जगन प्रसाद गर्ग ने मूर्ति लगवाने के लिए पहल की थी। उन्हें मैं बधाई देता हूं। उस मूर्तिकार को भी बधाई देता हूं जिसने ऐसी सुंदर मूर्ति बनाई है। डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. अरविन्द कुमार दीक्षित ने विश्वविद्यालय की प्रगति की रिपोर्ट प्रस्तुत की।

उल्लेखनीय उपस्थिति
इस मौके पर उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा, पशुधन मंत्री एसपी सिंह बघेल, शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह, अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ. रामशंकर कठेरिया, सांसद चौधरी बाबूलाल, विधायक जगन प्रसाद गर्ग, चौधरी उदयभान सिंह आदि मौजूद रहे।

Published on:
25 Sept 2018 08:46 pm