आगरा

Up Nikay Chunav 2017: दूसरे चरण का मतदान, जानिए मतदाताओं का रुख

Up Nikay Chunav के लिए सुबह 7.30 बजे से दूसरे चरण का मतदान शुरू हो गया।
2 min read
• •
Updated: 26 Nov 2017, 8:48 AM IST
Up election 2017
Up election 2017

आगरा। Up Nikay Chunav के लिए सुबह 7.30 बजे से दूसरे चरण का मतदान शुरू हो गया। कृष्ण की नगरी मथुरा की बात करें, या फिर सपा के गढ़ कहे जाने वाले मैनपुरी की। सुबह से ही यहां मतदाताओं का उत्साह देखते ही बन रहा है। मतदान केन्द्रों पर अच्छी खासी भीड़ नजर आ रही है। मतदाता शहर की सरकार चुनने के लिए उत्सुक दिखाई दे रहा है। दूसरे चरण में पीलीभीत, शाहजहांपुर, अलीगढ़ सहित 26 जिलों में मतदान शुरू हो चुका है।

मैनपुरी में मतदान
मैनुपरी के मतदाताओं में सुबह से ही मतदाताओं में उत्साह नजर आया। इस्लामिया जूनियर विद्यालय में पत्रिका टीम पहुंची। यहां पर खास बात ये दिखाई दी, कि बड़ी संख्या में मुस्लिम महिलाएं नजर आईं। इसके अलावा अन्य मतदान केन्द्रों पर भी मतदाताओं की अच्छी खासी भीड़ दिखाई दी।

मथुरा में भी उत्साह
मथुरा में महिलाएं सुबह से ही मतदान के लिए लाइन में लग गईं। दुधमुंहे बच्चों को गोद में लेकर वोट डालने आईं। यहां घूंघट की चोट से वोट की चोट की जा रही है। मतदान को लेकर सर्वत्र उत्साह का माहौल दिखाई दे रहा है। पोलिंग सेंटर और 861 बूथ बनाए गए हैं। 95 सेंटरों पर वीडियोग्राफी और फोटोग्राफ़ी कराई जा रही है। 85 से अधिक संवेदनशील सेंटर है, जहां वेबकास्टिंग की व्यवस्था की गयी है। सुरक्षा के लिहाज से जिले को 9 सुपर जोन, 24 जोन और 57 सेक्टरों में बांटा गया है।

यहां भी दिखा उत्साह
इसके अलावा पीलीभीत, शाहजहांपुर और अलीगढ़ में भी मतदाताओं में सुबह से ही उत्साह देखने को मिला। कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान शुरू हो चुका है। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी सभी जगह मुस्तैद दिखाई दिए। शाहजहांपुर में यूपी के कैबिनेट मन्त्री सुरेश खन्ना, नगर पालिका प्रत्याशी नीलिमा प्रसाद, नीलिमा के पति कुंवर जयेश प्रसाद ने मतदान किया।

ये भी पढ़ेें -

ये भी पढ़ेें -

Published on:
Also Read
View All
पति की मौत पर पत्नी बोली- अधिकारी प्रताड़ित करते थे, कहते थे तुम्हारी जिंदगी बर्बाद कर देंगे

‘भाजपा किसी की सगी नहीं’ MLC चुनाव में बवाल, सपा नेता ने BJP प्रत्याशियों पर आकाश अग्रवाल पर जानलेवा हमले का लगाया आरोप

UP MLC Election 2026: ‘पश्चिम बंगाल जैसी गुंडई यूपी में भी’, सपा प्रत्याशी बोले- 12 जिलों में आपातकाल से भी बदतर हालात’

ताजमहल की खूबसूरती के साथ भारतीय संस्कृति के रंग में रंगे विदेशी पर्यटक, बोलीं फ्रांस की अलेक्जेंड्रा- भारत में सुरक्षित महसूस हो रहा

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आवास पर प्रदर्शन के आरोपी कांग्रेस नेता रिहा, जेल से निकलते ही निकाला जुलूस, पुलिस से हुई तीखी नोकझोंक