6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मथुरा में घूंघट की ओट से वोट की चोट

239 पोलिंग सेंटर और 861 बूथ बनाए गए हैं। 95 सेंटरों पर वीडियोग्राफी और फोटोग्राफ़ी कराई जा रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मथुरा

•

image

Amit Sharma

•

Updated: 26 Nov 2017, 8:16 AM IST

voting

मथुरा। उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव के अंतर्गत दूसरे चरण में मथुरा में मतदान शुरू हो गया है। यहां महिलाएं सुबह से ही मतदान के लिए लाइन में लग गईं। दुधमुंहे बच्चों को गोद में लेकर वोट डालने आईं। यहां घूंघट की चोट से वोट की चोट की जा रही है। मतदान को लेकर सर्वत्र उत्साह का माहौल दिखाई दे रहा है।

ड्रोन से की जा रही निगरानी
239 पोलिंग सेंटर और 861 बूथ बनाए गए हैं। 95 सेंटरों पर वीडियोग्राफी और फोटोग्राफ़ी कराई जा रही है। 85 से अधिक संवेदनशील सेंटर है, जहां वेबकास्टिंग की व्यवस्था की गयी है। सुरक्षा के लिहाज से जिले को 9 सुपर जोन, 24 जोन और 57 सेक्टरों में बांटा गया है। इसके आलावा पाँच ड्रोन्स की व्यवस्था भी की गयी है। दो ड्रोन्स कोसीकलां के लिए, एक फरह के लिए और दो मथुरा जनपद के लिए है। जहाँ भीड़भीड़ अधिक रहती है, उस इलाके पर ड्रोन्स के जरिये नजर रखी जा रही है।

गड़बड़ी करने वालों पर पुलिस की नजर
मथुरा में मतदान के चलते कड़ी सुरक्षा की जा रही है। एसएसपी मथुरा स्वप्लिन ममगाई ने बताया निकाय चुनाव को पूरा कराने के लिए एक कंपनी पैरा मिलिट्री फोर्स, सीआरपीएफ मिली है। संवेदनशील इलाकों में पाँच कंपनी पीएसी तैनात की गई है। हर हाल में चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से कराया जाएगा । जो गड़बड़ी करने का प्रयास करेगा, उससे सख्ती के साथ निपटा जाएगा। अभी तक सबकुछ शांतिपूर्ण ढंग से चल रहा है। उन्होंने बताया कि ऐसे लोगों पर पुलिस की नजर है।

मल्टीपोस्ट ईवीएम का इस्तेमाल
जिलाधिकारी अरविन्द मल्लपा बंगारी ने बताया कि मथुरा में पहली बार मल्टीपोस्ट ईवीएम का इस्तेमाल किया जा रहा है। इस मशीन में एक कंट्रोल बटन होगा और दो बैलेट पेपर होंगे। एक ही कंट्रोल से दो बैलेट पेपर चलेंगे । एक कंट्रोल बटन से एक मेयर पद और दूसरे पार्षद के लिए वोट डाला जा रहा है।