आगरा

योगी सरकार में शिक्षा निदेशक स्तर से बड़ी लापरवाही, परिषदीय विद्यालयों में बच्चों का बजट भूल गया विभाग

31 अक्टूबर परिषदीय स्कूलों में बंटने थे स्वेटर, शासनादेश भी आया लेकिन, बजट नहीं, यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन ने उठाई बजट भेजने की मांग
2 min read
• •
Updated: 2 Nov 2018, 11:38 AM IST
UP Government Order
योगी सरकार में शिक्षा निदेशक स्तर से बड़ी लापरवाही, परिषदीय विद्यालयों में बच्चों का बजट भूल गया विभाग

आगरा। सीएम योगी आदित्यनाथ ने परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों को कई सुविधाएं देने की घोषणा की। मुफ्त में स्कूल बैग, जूते मोजे, काफी किताबों सहित सरकार ने सर्दी से बचाव के लिए स्वेटर तक बांटने के लिए आदेश दिए। लेकिन, विभागों की लचर कार्य प्रणाली के चलते बच्चों को समय से स्वेटर उपलब्ध नहीं हो रहे हैं। बच्चों के लिए स्वेटर वितरण का बजट जारी नहीं होने से शिक्षक संघ में रोष व्याप्त है।

जारी किया था शासनादेश
शैक्षिक सत्र 2018-19 के लिए परिषदीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक विद्यालयों के छात्र छात्राओं को नि:शुल्क स्वेटर वितरण करने के लिए शिक्षा निदेशक बेसिक उत्तर प्रदेश लखनऊ ने शासनादेश जारी किया। जिसमें शासनादेश के अनुसार शैक्षिक सत्र 2018-19 के लिए समस्त परिषदीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र छात्राओं को ऊनी स्वेटर वितरित किए जाने का आदेश जारी किया था। आदेश के अनुसार विद्यालय प्रबंध समिति के माध्यम से 15:10:2018 तक स्वेटर क्रय करने के बाद 31 अक्टूबर तक इन्हें वितरण करने की कार्रवाई तय की गई थी। छात्र छात्राओं को 31 अक्टूबर तक हर हाल में स्वेटर का वितरण किया जाना प्रस्तावित था। लेकिन, अक्टूबर बीत जाने के बाद भी स्वेटर के लिए कोई प्रक्रिया शुरू नहीं हुई। विभाग द्वारा आदेश जारी करने के बाद स्वेटर क्रय करने के लिए आवंटित बजट विद्यालयों के खातों में भेजना भूल गया। अब बिना बजट के स्वेटरों का वितरण कैसे हो? शिक्षक इस बात को लेकर असमंजस में हैं। यूनाइडेट टीचर्स एसोसिएशन(यूटा) आगरा के जिला अध्यक्ष केशव दीक्षित ने कहा कि विभाग अपनी सक्रिय भूमिका निभाते हुए स्वेटरों का बजट शीघृ विद्यालयों के खातों में भेजें, जिससे छात्रों को स्वेटर का वितरण हो सके।

जिला महामंत्री बोले लापरवाही त्यागकर बजट पहुंचाए
यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन(यूटा) आगरा के जिलामहामंत्री राजीव वर्मा ने कहा कि विभाग अपनी लापरवाही को त्यागकर बजट की धनराशि स्कूलों के खातों में पहुंचाने का कार्य करे। सिर्फ आदेश जारी करने से कुछ नहीं होता। धनराशि मिलने पर ही स्वेटर कार्य पूर्ण हो सकेगा। यूटा आगरा की नगर अध्यक्ष निधि श्रीवास्तव ने कहा कि बेसिक शिक्षा विभाग स्वेटर वितरण को लेकर लापरवाही कर रहा है। स्वेटर वितरण के लिए विभाग सक्रिय होकर स्कूलों को बजट उपलब्ध कराए जिससे छात्र छात्राओं को स्वेटर उपलब्ध हो सके। यूटा नगर आगरा के कोषाध्यक्ष संजीव शर्मा ने कहा कि विभाग अपना कोई भी कार्य समय से पूरा नहीं कर पाता है। जिस कारण से अनावश्यक विलंब होता है और शिक्षकों को परेशान भी होती है।

Published on:
Also Read
View All
पति की मौत पर पत्नी बोली- अधिकारी प्रताड़ित करते थे, कहते थे तुम्हारी जिंदगी बर्बाद कर देंगे

‘भाजपा किसी की सगी नहीं’ MLC चुनाव में बवाल, सपा नेता ने BJP प्रत्याशियों पर आकाश अग्रवाल पर जानलेवा हमले का लगाया आरोप

UP MLC Election 2026: ‘पश्चिम बंगाल जैसी गुंडई यूपी में भी’, सपा प्रत्याशी बोले- 12 जिलों में आपातकाल से भी बदतर हालात’

ताजमहल की खूबसूरती के साथ भारतीय संस्कृति के रंग में रंगे विदेशी पर्यटक, बोलीं फ्रांस की अलेक्जेंड्रा- भारत में सुरक्षित महसूस हो रहा

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आवास पर प्रदर्शन के आरोपी कांग्रेस नेता रिहा, जेल से निकलते ही निकाला जुलूस, पुलिस से हुई तीखी नोकझोंक